कोडरमा : जिला में एक सड़क हादसा हो गया। जिसमें बाइक सवार पति और पत्नी की मौत हो गई। वहीं उनका आठ वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के संबंध में बताया जाता है विपरीत दिशा से आ रही एक बस की चपेट में आने से दंपति की मौत हो गई। मृतक पति-पत्नी गिरिडीह जिले के राजधनवार थाना क्षेत्र के बलहरा का निवासी है। यह घटना नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा- गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित नवादा चौक के समीप की है।

मृतकों की पहचान मो. मंजूर (42) व उसकी पत्नी मुनिया खातून (35) के रूप में हुई है। घटना बुधवार को दोपहर में हुई। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Share.
Exit mobile version