चांडिल (सरायकेला खरसावां) : सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत नीमडीह थाना क्षेत्र के टाटा – पुरुलिया – धनबाद मार्ग एनएच 32 स्थित पितकी रेलवे फाटक के समीप टिप ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति की घटनास्थल पर मौत हो गई। मृतक की पहचान नीमडीह के होदागोड़ा गांव निवासी सतीश महतो (58 वर्ष) के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार, सतीश महतो बाइक से चांडिल की ओर आ रहा था। तभी अज्ञात टिप ट्रेलर की चपेट में आ गया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी। लोगों ने जर्जर सड़क की मरम्मती, तीन टाइम सड़क पर पानी का छिड़काव करने, तेज रफ्तार हाईवा व टिप ट्रेलर पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर एनएच 32 सड़क को जाम कर दिया। सड़क जाम की जानकारी मिलते ही नीमडीह थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इस दौरान स्थानीय लोगों को शांत कराने में जुट गयी। खबर लिखे जाने तक स्थानीय लोगों ने मृतक के शव को उठाने नहीं दिया, वहीं एनएच-32 को जाम रखा।

Share.
Exit mobile version