रामगढ़ :  रामगढ़ जिले के दुलमी प्रखंड अंतर्गत गोला-चारु पथ के कुल्ही चौक में शुक्रवार की अहले सुबह करीब चार बजे एक राहगीर को अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष है। जानकारी के मुताबिक युवक सोमवार सुबह पैदल कहीं जा रहा था। इसी वक्त तेज रफ्तार बाइक ने उसे कुचल दिया। और वहां से भाग निकला। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि युवक की माथे में गहरी चोट लगी थी।

एक पैर भी पूरी तरह से टूट गया है। घायल युवक काफी देर तक सड़क पर बेहोशी की हालत में पड़ा रहा। कुछ देर बाद जब स्थानीय लोगों की उसपर नजर पड़ी तो वहां लोगों की भीड़ लग गई है। फिर इलाके के कांग्रेस के युवा नेता अजय कुमार भोगता व हीरालाल नायक वहां पहुंचे। और स्थानीय लोगों की मदद से उसे 108 एंबुलेंस की मदद से रामगढ़ के सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां युवक ने दम तोड़ दिया। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक ने काला सर्ट व काला पैंट पहना हुआ है। सदर इधर, सूचना मिलते ही रजरप्पा थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मृतक युवक की शिनाख्त करने के लिए छानबीन कर रही है।

Share.
Exit mobile version