JoharLive Desk

खगड़िया। जिले के भरतखंड पुलिस आउट पोस्ट क्षेत्र में आज सुबह बोरवेल में एक बच्ची के गिरने से मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि शहरबन्ना गांव निवासी ब्रजेश शर्मा की छह वर्षीय पुत्री नेहरा कुमारी खेलने के दौरान अचानक घर के निकट बोरवेल में गिर गयी। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण इक्ट्ठे हो गये और इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस और प्रशासन के सहयोग से जेसीबी मशीन द्वारा अगल-बगल की खुदाई कर बच्ची को निकालने के बाद तत्काल परबत्ता प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूत्रों ने बताया कि बोरवेल की गहराई करीब 30 फीट है जिसकी खुदाई पटवन के उद्देश्य से किया गया था। शव पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Share.
Exit mobile version