Joharlive Team

पटना: बिहार के 40वें राज्यपाल के रूप में सोमवार को नवनियुक्त राज्यपाल फागू चैहान ने शपथ ली। 
पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एपी शाही ने राजभवन के राजेंद्र मंडप में आयोजित समारोह में चैहान को राज्यपाल पद की शपथ दिलाई। 
इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चैधरी सहित कई अन्य नेता और अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर चैहान का पूरा परिवार भी उपस्थित था। 
चैहान रविवार की शाम पटना पहुंचे थे। पटना हवाई अड्डे पर उनका स्वागत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी समेत अन्य मंत्रियों ने किया था। चैहान उत्तर प्रदेश में मंत्री भी रह चुके हैं।  चैहान उत्तर प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। खासकर पिछड़ा वर्ग में इनका नाम राज्य के शीर्ष नेताओं में गिना जाता है। 

Share.
Exit mobile version