रांची। झारखंड-छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित बूढ़ा पहाड़ में झारखंड पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ चला रहे अभियान “ऑपेरशन ऑक्टोपस” में बड़ी सफलता मिली है। झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ के लिए यह बड़ी सफलता है। संयुक्त अभियान में सुरक्षाबलों को 106 पीस अलग-अलग तरह के लैंडमाइंस, 350 पीस जिंदा गोली, 500 मीटर कोडेक्स वायर, अमोनियम नाइट्रेट, अर्द्ध निर्मित ग्रेनेड लांचर समेत कई सामान बरामद किया है।

उक्त जानकारी आईजी अभियान अमोल वेणुकान्त होमकर ने दी। उन्होंने कहा कि इस इलाके में पहली बार इतनी बड़ी कार्रवाई हुई है। बूढ़ा पहाड़ को चारों तरह से घेराबंदी कर सघन अभियान अभी भी जारी है। शीर्ष नक्सली नेता का शरण स्थल है बूढ़ा पहाड़आईजी अभियान ने कहा कि बूढ़ा पहाड़ शीर्ष नक्सली नेता का शरण स्थली है।

झारखंड-छत्तीसगढ़ में विध्वंसक कार्रवाई की योजना बनाते है। अभियान के तीसरे दिन सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के बंकर को ध्वस्त करते हुए सामान बरामद किया है। पिछले दिनों दो नक्सलियों को मार गिराया था सुरक्षाबलों नेनक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में सुरक्षाबलों ने पिछले दिन दो नक्सलियों को मार गिराया था। यह सफलता सरायकेला-चाईबासा के सीमावर्ती इलाका कुचाई में मिली थी। सुरक्षाबलों को अत्याधुनिक हथियार और जिंदा गोली भी मिला था।

Share.
Exit mobile version