Balaghat : मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार महिला नक्सलियों को एनकाउंटर में मार गिराया है। यह एनकाउंटर कान्हा नेशनल पार्क के सुपखार वन रेंज में हुई। इन सभी महिला नक्सलियों पर कुल 62 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
मामले में बालाघाट के एसपी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि यह ऑपरेशन सफल रहा और नक्सल विरोधी अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में मध्य प्रदेश में नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई तेज हुई है।
वहीं इस एनकाउंटर के बाद एसपी नागेंद्र कुमार सिंह ने बाकी बचे नक्सलियों से सरेंडर करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जो नक्सली आत्मसमर्पण करेंगे, उन्हें सरकार की ओर से सुरक्षा दी जाएगी और कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा।
देशभर में चल रहा नक्सल विरोधी अभियान
देशभर में केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षाबलों का अभियान जारी है। झारखंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। हाल ही में छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर हुए ऑपरेशन में 5 नक्सली मारे गए थे। इस दौरान जवानों ने 1,000 से ज्यादा नक्सलियों को घेर लिया था। यह ऑपरेशन 72 घंटे से ज्यादा चला, जिसके बाद नक्सलियों ने चिट्ठी जारी कर ऑपरेशन रोकने की अपील भी की थी।
Also Read : महिला की संदिग्ध मौ’त, ससुराल वालों पर ह’त्या का आरोप
Also Read : हथियारबंद अपराधी को पकड़ने गई पुलिस पर हुई फा’यरिंग
Also Read : Aaj Ka Rashifal, 26 April 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
Also Read : आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी करे केन्द्र सरकार : डॉ. इरफान अंसारी
Also Read : BJP सांसद निशिकांत दुबे के ‘शाही जलसे’ पर JMM का प्रहार, क्या बोले पार्टी महासचिव… जानें
Also Read : रक्तदान जीवनदान है, समय-समय पर दान करते रहें खू’न : एसपी