रांची: टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन एवं पद्मविभूषण आदरणीय रतन टाटा के निधन से भारतीय उद्योग जगत को एक बड़ी क्षति हुई है. झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि आज देश ने अपना एक रत्न खो दिया. झारखण्ड राज्य को विश्व को पहचान दिलाने वाले बहुमुखी प्रतिभा के धनी सरल और मेहनतकश व्यक्त्वि हमलोगो को हमेशा प्रेरणा देता रहेगा. उन्होंने कहा रतन टाटा भारतीय उद्योगपति थे जो टाटा समूह और टाटा संस के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया. वे भारत की सबसे बड़ी व्यापारिक इकाई, टाटा समूह के 1991 से 2012 तक अध्यक्ष थे. इसके अतिरिक्त, अक्टूबर 2016 से फरवरी 2017 तक वे समूह के कार्यकारी अध्यक्ष रहें.

कांग्रेस विधायक दल के नेता डॉ रामेश्वर ने कहा कि भारत एक स्वर्णिम सदी का आज अंत हुआ. विश्व में अपने उद्धम और कौशल से अमिट छाप छोड़ने वाले आदरणीय रतन टाटा भारतीय उद्योग के इतिहास में हमेशा उन्हें याद किया जायेगा. शोक व्यक्त करने वाले में बन्न गुप्ता, डॉ इरफान असारी, दीपिका पांडे सिंह, सुबोधकांत सहाय, प्रदीप कुमार बलमुचू, कालीचरण मुण्डा, सुखदेव भगत, फुरकान अंसारी, ददई दूबे, राजेश ठाकुर, बन्धु तिर्की, शहजादा अनवर, जलेश्वर महतो, रविन्द्र सिंह, राजीव रंजन प्रसाद, संजय लाल पासवान, अनादि ब्रहम,जयशंकर पाठक, राकेश सिन्हा, सतीश पौल मुंजनी, अभिलाष साहु, राजन वर्मा, अमुल्य नीरज खलखो समेत अन्य मौजूद थे.

Share.
Exit mobile version