Chaibasa (पश्चिमी सिंहभूम) : झारखंड में आज फिर नक्सलियों की साजिश नाकाम हो गयी. सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन के दौरान जंगल से पांच-पांच किलो का दो आईईडी बम बरामद कर लिया. सुरक्षा की दृष्टि से उसे बम निरोधक दस्ते की मदद से जंगल में ही नष्ट कर दिया. सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से आईईडी बम को नक्सलियों ने जंगल में लगाया था. हालांकि उनके मंसूबे पर पुलिस ने पानी फेर दिया.
नक्सलियों की बड़ी साजिश फिर नाकाम, दो शक्तिशाली IED बम डिफ्यूज#chaibasa_jharkhand #chaibasa #Naxalites pic.twitter.com/vxnDrZ4TIf
— Johar Live (@joharliveonweb) March 30, 2025
जंगल में नष्ट किया आईईडी बम
पश्चिमी सिंहभूम जिले के छोटानागरा थाना क्षेत्र के वनग्राम डिकू पोंगा और हथना बेरा के बीच के पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पहले से लगाए गए दो IED बम बरामद को बरामद किया गया है. सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता की सहायता से नष्ट कर दिया गया. पश्चिमी सिंहभूम के एसपी ने जानकारी दी है कि नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है. आगे भी इसी तरह ऑपरेशन चलता रहेगा.
नक्सलियों के खिलाफ चल रहा ऑपरेशन
प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटू लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा/कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील हैं. इस सूचना के आलोक में चाईबासा पुलिस कोबरा 203 BN, 209 BN. झारखंड जगुआर एवं सीआरपीएफ 26 BN, 60 BN, 134 BN. 174 BN, 193 BN, 197 BN की टीमों का संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान चलाया जा रहा है और टीम को सफलता भी मिल रही है.
Also Read : बेंगलुरु-कामाख्या एक्सप्रेस हादसे का शिकार, 11 डिब्बे पटरी से उतरे
Also Read : PM मोदी ने मन की बात में ‘टेक्सटाइल कचरे’ की चुनौतियों को लेकर किया जागरूक
Also Read : नवरात्र के पहले दिन निकाली भव्य कलश यात्रा
Also Read : सरहुल की शोभा यात्रा को लेकर रांची की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव…जानें DETAILS