खलारी : खलारी में बंद कमरे में एक सीसीएल कर्मी की लाश मिली है। बदबू आने पर पड़ोसियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीएल कर्मी के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्‍स भेज दिया है। वहीं मामले की जांच में जुट गई है। मृतक का नाम संतोष साहू बताया जाता है। बताया जाता है कि कई दिनों से उसका शव कमड़े में पड़ा हुआ था।

मृतक संतोष साहू ओडिशा के गंजाम जिले के निमिया गांव का रहने वाला है। उसकी पत्नी और बच्चे उसके साथ नहीं रहते थे। दोनों अपने गांव में ही रहते हैं। कहा जा रहा है कि संतोष साहू सूदखोरों से परेशान था। उसने इतना कर्जा ले लिया था कि वह पैसा अपने परिवार को भी नहीं दे पाता था। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटे गई है।

Share.
Exit mobile version