नई दिल्ली/रांची: भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड सहित कई राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष में फेरबदल की है। अब झारखंड में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी होंगे। लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष बदलने का निर्णय लिया है। बाबूलाल मरांडी को झारखंड बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। बाबूलाल मरांडी के झारखंड प्रद्श बीजेपी के अध्यक्ष बनाए जाने के बाद कार्यकर्ता बधाई दे रहे हैं। इससे पहले झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष दीपक प्रकाश थे।

बीजेपी ने झारखंड के अलावा आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और पंजाब में भी प्रदेश अध्यक्ष बदले हैं। आंध्र प्रदेश में पी पुरंदेश्वरी, तेलंगाना में जी किशन रेड्डी और पंजाब में सुनील जाखड़ को जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि पूर्व सांसद सुनील जाखड़ कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए थे।

Share.
Exit mobile version