रांची : आज अखिल भारतीय नाई संघ ट्रेड यूनियन के जिला महामंत्री मनोज कुमार शर्मा और रामवृक्ष ठाकुर के नेतृत्व में जननायक कर्पूरी ठाकुर का 100वां जन्म शताब्दी समारोह मनाया गया. उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. इस दौरान भगवान बिरसा मुंडा चौक से प्रभात फेरी निकाली गई जो हिनू चौक तक जाकर समाप्त हो गई. मौके पर संघ की ओर से जननायक कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न से नवाजे जाने पर केंद्र को बधाई दी गई.

मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी, राज्यसभा सांसद खीरू महतो, पूर्व नगर विकास मंत्री सह रांची विधायक सीपी सिंह, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, गौरी शंकर यादव, मनोज मिश्रा, विशिष्ट अतिथि विजय ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष मुकेश ठाकुर, संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, राजू ठाकुर, रवि ठाकुर, द्वारका ठाकुर, अजय ठाकुर, मनोज ठाकुर, विनोद ठाकुर, मनोहर ठाकुर, मांडर क्षेत्र के अलावा अन्य अधिकारी व सदस्य शामिल हुए.

इसे भी पढ़ें: इलाज कराने वेल्लोर गया था परिवार, 2 लाख के गहने व 15 हजार नगदी ले उड़े चोर

Share.
Exit mobile version