Ranchi : राजधानी रांची और आसपास के यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर है. अब तमिलनाडु के पोत्तनूर से चलने वाली बरौनी स्पेशल ट्रेन (06055/06056) रांची होकर गुजरेगी. यह ट्रेन 26 अप्रैल से शुरू होकर 24 मई तक हर शनिवार को पोत्तनूर से और हर मंगलवार को बरौनी से चलेगी. रेल मंत्रालय ने जानकारी दी कि इस विशेष ट्रेन का रांची सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव होगा, जिससे झारखंड और बिहार के यात्रियों को दक्षिण भारत जाने में बड़ी सुविधा मिलेगी.
पोत्तनूर से बरौनी की ओर (ट्रेन संख्या 06055)
प्रस्थान : पोत्तनूर – शनिवार, सुबह 11:50 बजे
प्रमुख ठहराव :
- सेलम – दोपहर 2:50 बजे
- काटपाडी – शाम 6:10 बजे
- विजयवाड़ा – सुबह 3:40 बजे
- रायगढ़ा – दोपहर 3:42 बजे
- संबलपुर – रात 9:40 बजे
- राउरकेला – रात 1:18 बजे
- हटिया – सुबह 3:45 बजे
- रांची – सुबह 4:10 बजे
- मुरी, बोकारो स्टील सिटी, धनबाद, जसीडीह होते हुए
गंतव्य : बरौनी – सोमवार दोपहर 2:30 बजे
बरौनी से पोत्तनूर की ओर (ट्रेन संख्या 06056)
प्रस्थान : बरौनी – मंगलवार रात 11:45 बजे (29 अप्रैल से 27 मई तक)
प्रमुख ठहराव :
- जसीडीह – सुबह 3:04 बजे
- धनबाद – सुबह 6:00 बजे
- बोकारो स्टील सिटी – सुबह 7:40 बजे
- मुरी – सुबह 9:30 बजे
- रांची – सुबह 11:05 बजे
- हटिया – सुबह 11:30 बजे
- राउरकेला, सेलम होते हुए
गंतव्य : पोत्तनूर – शुक्रवार सुबह 3:45 बजे
इस स्पेशल ट्रेन सेवा के शुरू होने से झारखंड और बिहार के यात्रियों को दक्षिण भारत के प्रमुख शहरों तक आसान, सीधी और किफायती यात्रा का विकल्प मिलेगा. ट्रेन पूरी तरह अनारक्षित है, जिससे आम यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा.
Also Read : बोकारो फारेस्ट विभाग के कार्यालय में कई कागजातों को खंगहाल रही ED
Also Read : अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस परिवार का आमेर महल में हुआ जोरदार पारंपरिक स्वागत
Also Read : हजारीबाग झील में डूबे आलेख गौरव का श’व कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया बहार
Also Read : झारखंड की व्यवस्था हो रही है भीतर से खोखली : बाबूलाल मरांडी
Also Read : DC vs LSG : लखनऊ की टीम में बढ़ेगी पेस अटैक की धार, जानें पिच रिपोर्ट