रांचीः अगस्त महीने में बैंकों में 15 दिन छुट्टियां रहेंगी. इसमें शनिवार और रविवार की सात छुट्टियां हैं. इसके साथ ही रिजर्व बैंक की तरफ से 8 छुट्टियां तय की गई हैं. आपको अगस्त में बैंकिंग और लेनदेन से जुड़े काम हैं तो उसे छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखकर पहले निपटा सकते हैं.

छुट्टियों की पूरी लिस्ट

1 अगस्त: रविवार साप्ताहिक छुट्टी

8 अगस्त: रविवार साप्ताहिक छुट्टी

13 अगस्त: पैट्रिअट डे पर इम्फाल में छुट्टी

14 अगस्त: दूसरे शनिवार पर बैंक बंद

15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस, रविवार साप्ताहिक छुट्टी

16 अगस्त: पारसी न्यू ईयर पर कुछ जगहों पर छुट्टी

19 अगस्त: मुहर्रम की छुट्टी

20 अगस्त: ओनम त्योहार पर कुछ जगहों पर छुट्टी

21 अगस्त: थिरुओनम की वजह से कुछ जगहों पर छुट्टी

22 अगस्त: रविवार साप्ताहिक छुट्टी

23 अगस्‍तः श्री नारायण गुरु जयंती पर कुछ जगहों पर छुट्टी

28 अगस्तः चौथे शनिवार पर बैंक बंद

29 अगस्तः रविवार साप्ताहिक छुट्टी

30 अगस्‍तः श्री कृष्‍ण जन्माष्‍टमी

बैंकों में 15 दिन की छुट्टियां

एक अगस्त को रविवार की साप्ताहिक छुट्टी रहेगी. इसके बाद 8 अगस्त को रविवार साप्ताहिक छुट्टी है. 13 अगस्त को पैट्रिअट डे पर इम्फाल में बैंक बंद रहेंगे. 14 अगस्त को दूसरे शनिवार पर बैंक नहीं खुलेंगे. इसके बाद 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के साथ रविवार साप्ताहिक छुट्टी रहेगी. 16 अगस्त को पारसी न्यू ईयर पर कुछ राज्यों में छुट्टियां घोषित की गई हैं. 19 अगस्त को मुहर्रम की वजह से छुट्टी रहेगी. 20 अगस्त को ओनम और 21 अगस्त को थिरुओनम की वजह से कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. 22 अगस्त को रविवार की साप्ताहिक छुट्टी है. 23 अगस्‍त को श्री नारायण गुरु जयंती मनाई जाएगी. 28 अगस्त को चौथे शनिवार पर बैंक बंद रहेंगे. इसके अगले दिन 29 अगस्त को रविवार की साप्ताहिक छुट्टी है. 30 अगस्‍त को श्री कृष्‍ण जन्माष्‍टमी त्योहार के कारण बैंक नहीं खुलेंगे.

Share.
Exit mobile version