नई दिल्ली : फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो गई है. अक्टूबर महीने में मात्र 11 दिन बचे हैं, जिसमें 8 दिन बैंक बंद रहेंगे. कहने का मतलब यह है कि आने वाले दिनों में सरकारी छुट्टियों की झड़ी लगी रहेगी.

दुर्गा पूजा पर कई राज्यों में 25, 26 और 27 अक्तूबर तक बैंक बंद रहेंगे. आरबीआई की ओर से जारी बैंक छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार 23 और 24 अक्तूबर को दशहरे की छुट्टी है. इसके अलावे अक्तूबर के बचे दस दिनों में लक्ष्मी पूजा और सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर भी बैंक बंद रहेंगे. आइए जानें अक्बटूर महीने में किस-किस दिन बैंक बंद रहेंगे.

त्योहारों पर बैंक छुट्टियां इस प्रकार हैं:

21 अक्टूबर: (शनिवार)- दुर्गा पूजा (महा सप्तमी)- त्रिपुरा, असम, मणिपुर और बंगाल में बैंक बंद

23 अक्टूबर: (सोमवार)- दशहरा (महानवमी)/आयुध पूजा/दुर्गा पूजा/विजय दशमी- त्रिपुरा, कर्नाटक, उड़ीसा, तनिलनाडु, असम, आंध्र प्रदेश, कानपुर, केरल, झारखंड, बिहार में बैंक बंद

24 अक्टूबर : (मंगलवार)- दशहरा/दशहरा (विजयादशमी)/दुर्गा पूजा- आंध्र प्रदेश, मणिपुर को छोड़कर सभी राज्यों में बैंक बंद

25 अक्टूबर: (बुधवार)- दुर्गा पूजा (दसैन)- सिक्किम में बैंक बंद

26 अक्टूबर: (गुरुवार)- दुर्गा पूजा (दसैन)/विलय दिवस- सिक्किम, जम्मू-कश्मीर में बैंक बंद

27 अक्टूबर: (शुक्रवार)- दुर्गा पूजा (दसैन)- सिक्किम में बैंक बंद

28 अक्टूबर: (शनिवार)- लक्ष्मी पूजा- बंगाल में बैंक बंद

31 अक्टूबर: (मंगलवार)- सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन- गुजरात में बैंक बंद

बैंकों की ऑनलाइन सेवाएं काम करती रहेंगी

हालांकि अक्बटूर महीने में भी बैंक छुट्टियों के दौरान बैंकों की ऑनलाइन सेवाएं हर दिन की तरह काम करती रहेंगी.

इसे भी पढ़ें: चार दिनों में 4 डिग्री लुढ़केगा पारा, विजयादशमी से रांची समेत राज्यभर में बारिश की संभावना

Share.
Exit mobile version