Latehar : लातेहार जिले में झुंड से भटक कर एक हाथी का बच्चा शनिवार की रात कुएं में गिर गया। मामला लातेहार जिला के बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत मारंगलोइया गांव का है। मिली जानकारी के अनुसा लगभग पांच घंटे की कड़ी मेहनत के बाद हाथी के बच्चे को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाला जा सका।
इस संबंध में लातेहार वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रवेश अग्रवाल ने रविवार को बताया कि रात में सूचना मिली कि हाथी का एक बच्चा ग्रामीणों के खेत में बनाए गए एक कुएं में गिर गया है। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और जेसीबी के माध्यम से कुएं के एक भाग के बगल में गड्ढा कर रास्ता बनाया। लगभग पांच घंटे की कड़ी मेहनत के बाद हाथी के बच्चे को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाला गया।
इधर स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से हाथियों का झुंड गांव के आसपास जमा हुआ है । शनिवार की देर रात अचानक एक हाथी का बच्चा कुएं में जा गिरा। ग्रामीणों ने अपने स्तर से हाथी को कुएं से बाहर निकालने का प्रयास किया। लेकिन जब ग्रामीण सफल नहीं हुई तो वन विभाग को इसकी सूचना दी। ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों के जरिये गांव के आसपास पिछले कई दिनों से तबाही मचाई गई है। शनिवार की सुबह हाथियों ने एक महिला को घायल कर दिया था। इलाज के लिए रांची जाने के दौरान महिला की मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है की हाथियों को गांव से दूर भगाया जाए।
Also Read : IPL 2025 : रिवर्स फेज की शुरुआत आज से, आमने-सामने होंगे पंजाब और बेंगलुरू
Also Read : IPL 2025 : CSK और MI के बीच ‘एल-क्लासिको’ मुकाबला आज