Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    9 May, 2025 ♦ 8:41 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड में एंबुलेंस सेवा की लापरवाही से लोग अपनी जान गंवा रहे हैं: बाबूलाल मरांडी
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में एंबुलेंस सेवा की लापरवाही से लोग अपनी जान गंवा रहे हैं: बाबूलाल मरांडी

    Pushpa KumariBy Pushpa KumariDecember 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सेवा अब गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है. उन्होंने बताया कि एंबुलेंस के रिस्पांस टाइम में भारी देरी हो रही है, जो मरीजों की जान के लिए खतरा बन चुकी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, झारखंड के शहरी इलाकों में औसतन एंबुलेंस को 25 मिनट और ग्रामीण इलाकों में 40 मिनट का समय लग रहा है. लेकिन कई बार तो एंबुलेंस 60 मिनट तक भी नहीं पहुंच पाती, जिससे मरीजों को इलाज का वक्त नहीं मिल पाता और उनकी जान जोखिम में पड़ती है.

    सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को उठाते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जहां 5 मिनट की देरी से किसी की जिंदगी और मौत का सवाल होता है, वहीं झारखंड में एंबुलेंस 20 से 30 मिनट की देरी से पहुंच रही हैं. उन्होंने यह भी कहा कि मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है और इस वजह से कई लोग अपनी जान गंवा रहे हैं. झारखंड में कुल 543 एंबुलेंस उपलब्ध हैं, लेकिन इनमें से 77 एंबुलेंस खराब हालत में हैं और सेवा से बाहर हैं. नियमानुसार, हर 21 हजार की आबादी पर एक एंबुलेंस होनी चाहिए, लेकिन झारखंड में यह औसत 34 हजार से अधिक है. खराब प्रबंधन और संसाधनों की कमी के कारण मरीजों को समय पर मदद नहीं मिल पा रही है.

    बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार को लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करना बंद करना चाहिए. उन्होंने तत्काल सार्थक कदम उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि राज्य सरकार को इस संवेदनशील मुद्दे पर गंभीरता से विचार करते हुए संसाधनों और इलाज की पुख्ता व्यवस्था करनी चाहिए ताकि झारखंड के किसी भी नागरिक को इलाज के अभाव में अपनी जान न गंवानी पड़े.

    108 एंबुलेंस सेवा 543 एंबुलेंस 60 मिनट इलाज की कमी एंबुलेंस की कमी एंबुलेंस देरी खराब एंबुलेंस खराब प्रबंधन ग्रामीण इलाके जीवन का संकट झारखंड झारखंड सरकार बाबूलाल मरांडी बाबूलाल मरांडी का हमला बीजेपी मरीजों की जान राज्य सरकार रिस्पांस टाइम शहरी इलाके समय पर इलाज संसाधन संसाधन व्यवस्था सोशल मीडिया स्वास्थ्य सेवाएं
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपुष्पा 2 विवाद पर अल्लू अर्जुन ने तोड़ी चुप्पी, यशराज फिल्म्स के पोस्ट पर दिया रिएक्शन
    Next Article घर मे बार बार उग रहा है पीपल का पेड़ ? हो सकता हैं ये दोष जानें क्या है यह!

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड में कूल मौसम को कहें अलविदा, कल से हीट वेव का येलो अलर्ट जारी

    May 9, 2025
    झारखंड

    09 May 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    May 9, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    अब साइबर हमला करने की फिराक में कायर पाकिस्तान, अलर्ट जारी

    May 9, 2025
    Latest Posts

    OPERATION SINDOOR : पाकिस्तानी सेना द्वारा पश्चिमी सीमा पर ड्रोन और गोलाबारी से हमला, भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब

    May 9, 2025

    झारखंड में कूल मौसम को कहें अलविदा, कल से हीट वेव का येलो अलर्ट जारी

    May 9, 2025

    09 May 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    May 9, 2025

    अब साइबर हमला करने की फिराक में कायर पाकिस्तान, अलर्ट जारी

    May 9, 2025

    INS विक्रांत से हमला, कराची पोर्ट तबाह

    May 9, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.