Ranchi : BJP के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड में धान खरीद की धीमी रफ्तार पर गहरी चिंता व्यक्त की है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया (X) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि राज्य में धान खरीद की वर्तमान स्थिति चिंताजनक है. सरकार ने 60 लाख क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया था, लेकिन अब तक केवल 28.39% ही धान की खरीदी हो पाई है.
राज्य में धान खरीद की वर्तमान स्थिति चिंताजनक है। सरकार ने 60 लाख क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया था, उसमें से अब तक केवल 28.39% की ही खरीदी कर पाई है। क्रय केंद्रों पर गंभीर लापरवाही और कुप्रबंधन व्याप्त है।
अधिकांश जिलों में खरीद प्रक्रिया बेहद धीमी है, जिसके कारण…
— Babulal Marandi (@yourBabulal) February 8, 2025
उन्होंने यह भी कहा कि क्रय केंद्रों पर गंभीर लापरवाही और कुप्रबंधन व्याप्त है, जिसके कारण खरीद प्रक्रिया बहुत धीमी हो गई है. उन्होंने बताया कि अधिकांश जिलों में यह प्रक्रिया सुस्त है, जिसके कारण किसान मजबूरी में अपनी उपज को निजी व्यापारियों और बिचौलियों को कम दामों पर बेचने को विवश हो रहे हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और खराब हो रही है.
उन्होंने हेमंत सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की योजनाएं केवल कागजों तक सीमित हैं और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से बनाई गई योजनाएं जमीनी स्तर पर पूरी तरह असफल साबित हो रही हैं. मरांडी ने सरकार से मांग की कि वह शीघ्र किसानों से निर्धारित लक्ष्य के अनुसार धान खरीद कर उनका भुगतान सुनिश्चित करे.
Also Read : घात लगाए अपराधियों ने युवक को गो’लियों से भूना
Also Read : BAU के पॉल्ट्री फॉर्म में फैला Bird Flu, एहतियात बरतने के निर्देश
Also Read : Delhi Election Result 2025: 11 बजे तक के आकड़ों के अनुसार ये आगे, ये पीछे
Also Read : देवघर की युवती के साथ 24 घंटे किया ये काम… जानें