Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    10 May, 2025 ♦ 10:50 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»किसान सम्मलेन में हिस्सा लेने जा रहे भाजपा के पूर्व सांसद के काफिले पर हमला, अंगरक्षक के साथ धक्का-मुक्की; शिकायत दर्ज
    झारखंड

    किसान सम्मलेन में हिस्सा लेने जा रहे भाजपा के पूर्व सांसद के काफिले पर हमला, अंगरक्षक के साथ धक्का-मुक्की; शिकायत दर्ज

    Team JoharBy Team JoharJanuary 30, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो । कोडरमा के पूर्व सांसद एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रो.रवींद्र राय के काफिले पर हमला हुआ है। घटना रविवार दोपहर की है। बताया जा रहा है कि पार्टी की ओर से आयोजित किसान मोर्चा के कार्यक्रम में हिस्सा लेने पूर्व सांसद बोकारो के रास्ते धनबाद जा रहे थे। इसी दौरान तेलमोच्चा दामोदर पुल के पास अराजक तत्वों ने गाड़ी पर हमला कर दिया।

    वाहन पर पथराव किया गया। इसमें वाहन के शीशे टूट गए। चालक के साथ मारपीट की गई। इसके अलावा अंगरक्षक के साथ धक्का-मुक्की और अमर्यादित व्यवहार किया गया। मामले में चास के मुफ्फसिल थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। बताया जा रहा है कि राज्य सरकार की ओर से बनाई गई नियमावली के अधीन भोजपुरी भाषा को शाामिल करने के विरोध में कुछ संगठनों की ओर से मानव श्रृंखला बनाई गई थी।

    रास्ते में जाम होने के कारण भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का काफिला फंस गया। इस दौरान पूर्व सांसद का काफिला देखकर कुछ लोगों ने घेर लिया। कार के पास आकर नारेबाजी करने लगे। लोगों की भीड़ देखकर पूर्व सांसद वाहन से नीचे उतर गए। लोगों को समझाया। कुछ आंदोलनकारियों से बात की। इसके बाद भी जब वह आगे नहीं जा सकेंगे तो गाड़ी में बैठकर वापस लौटने लगे। इसी दौरान कुछ लोग गाड़ी पर चढ़ गए। भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने पीछे से वाहन पर पथराव शुरू कर दिया। इसमें गाड़ी के शीशे टूट गए।

    जब चालक ने घटना का विरोध किया तो उसके साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। बीच बचाव करने गए अंगरक्षक के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। इसके बाद पूर्व सांसद किसी तरह वहां से निकले। पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई। बताया कि आंदोलन में शामिल कुछ अराजक तत्वों के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleयुवक की रांची में सड़क हादसे में मौत, परिजनों ने उत्पाद विभाग के दारोगा पर लगाया हत्या का आरोप
    Next Article लेवी के पैसे लेकर जा रहे 2 नक्सली गिरफ़्तार, 1.70 लाख रुपये बरामद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नशा कारोबारियों को रांची पुलिस की तीखी चोट

    May 10, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    जनहित में काम नहीं होता तो VRS ले लीजिये : DC

    May 10, 2025
    झारखंड

    हथियार के साथ कुख्यात अपराधी नितेश शर्मा गिरफ़्तार, बड़ी वारदात टली

    May 10, 2025
    Latest Posts

    जम्मू, पंजाब और राजस्थान में ब्लैकआउट, BSF के सब इंस्पेक्टर शहीद

    May 10, 2025

    पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, फिर किया हमला…

    May 10, 2025

    नशा कारोबारियों को रांची पुलिस की तीखी चोट

    May 10, 2025

    सीजफायर के बाद भी सिंधु जल संधि रहेगी स्थगित…

    May 10, 2025

    जनहित में काम नहीं होता तो VRS ले लीजिये : DC

    May 10, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.