रांची। कुख्यात अमन साव पर नकेल कसने के लिए एटीएस की टीम राज्यभर में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। वर्तमान में अमन साव पलामू जेल में बंद है। शनिवार की सुबह करीब 4 बजे से अमन के ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। हालांकि, अभी तक कुछ खास सुराग नहीं मिल सका है। यह छापेमारी देर शाम तक चलेगी। राज्य के रामगढ़, हजारीबाग, चतरा, पलामू, गढ़वा, लातेहार, धनबाद, जमशेदपुर समेत अन्य जगह शामिल है।

मालूम हो कि कुछ दिन पूर्व अमन ने गिरिडीह और पलामू जेल के सुप्रिटेंडेंट को भी लेवी के लिए जान मारने की धमकी दिया था। रांची पुलिस ने वर्ष 2020 में अमन को भेजा था जेलकुख्यात अमन साव को रांची पुलिस ने जुलाई 2020 को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उस समय तत्कालीन एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने कई टीम की मदद से अमन को पकड़ा था। अमन साव ने पुलिस को चकमा देकर हमेशा भाग जाता था।