रांची : ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (आइसा) ने महेंद्र सिंह भवन रांची में प्रेस वार्ता आयोजित किया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आइसा के राष्ट्रीय ज्वाइंट सेक्रेट्री नीलाशिष बोस ने कहा कि मणिपुर के महिलाओं के साथ अत्याचार हुआ है। मणिपुर के मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस्तीफा दे। मणिपुर में महिलाओं के साथ जो हुआ है वह जघन्य अपराध है, जिससे पूरे देश को शर्मसार होना पड़ा और पूरी दुनिया में बदनामी हुई। मणिपुर जातिय हिंसा से पिछले 80 दिनों से जल रहा है। वहां की सरकार सोई हुई थी, जब सोशल मीडिया पर महिला को नोच खाने का वीडियो वायरल हुआ। जिसके बाद सरकार थोड़ी बोलने पर मजबूर हुई है।

उन्होंने कहा कि पूरे देश में महिलाओं के साथ रेप, छेड़खानी जैसे घटनाएं तेजी से बढ़ रही है। भाजपा सरकार जब बिल्किस बानो के दुष्क्रमियों को छोड़ देती है। तभी पूरी दुनिया समझ जाती है कि सरकार महिलाओं को कितना सुरक्षा देगी? आइसा मांग करती है कि मुखमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए।

नई शिक्षा नीति से बदतर हुई पढ़ाई

नीलाशिष बोस ने कहा कि देश में शिक्षा की हालात बेहतर होने के बजाय बद्तर होते जा रही है। नई शिक्षा नीति 2020 आने के बाद से देशभर के अलग-अलग विश्वविद्यालयों में लगातार फीस बढ़ाई जा रही है। जिससे झारखंड भी अछूता नहीं है। झारखंड के विश्वविद्यालयों में लगभग 40 प्रतिशत प्रोफेसरों का पद खाली है, जो उच्च शिक्षा की चिंतनीय विषय बना हुआ है। राज्य के 95 प्रतिशत स्कूलों में प्रधानाध्यापक नहीं है। यूनेस्को की रिपोर्ट के अनुसार 7000 स्कूलों में औसतन 1 शिक्षक पढ़ा रहे हैं। पिछले 4 साल से साइकिल योजना को बंद कर दिया गया है। दूसरी तरफ झारखंड में सीयूईटी लागू करने पर जोर दिया जा रहा है, जिससे छात्रों पर आर्थिक बोझ पड़ेगा।

Share.
Exit mobile version