Bokaro (Manoj Kumar) : हाइवा कोयलांचल ओनर्स एसोसिएशन बेरमो का वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन हिन्दुस्तान पुल फुसरो के समीप किया गया। सर्वसम्मति से कोयला और छाई ठुलाई में हो रही अनियमिता का विरोध और गुरुवार से बरवाबेड़ा के ओनर द्वारा मनमानी करने के विरोध में खासमहल से बालीडीह कोयला ट्रांसपोर्टिंग का अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। हाइवा कोयलांचल ओनर एसोसिएशन के महासचिव अंशू राय, मुन्ना कुमार और मुकेश सिंह ने कहा कि सीसीएल बी एंड के एरिया की खासमहल परियोजना में कोयला लेडिंग के दौरान बरवाबेड़ा के ओनर मनमानी व रंगदारी कर सिर्फ अपने वाहनों की एंटी करवाते हैं, जिसके कारण वाहनों को कोयला नहीं मिल पाता है। कहा कि मामले को लेकर कईं बार ट्रांसपोर्टर प्रतिनिधि से बातचीत हुई। इसके बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया। जबतक गाड़ियों की एंट्री नियम के तहत शुरू नहीं होती है, तबतक अनिश्चितकालीन चक्का जाम रहेगा।
ये रहे मौजूद
मौके पर उपाध्यक्ष मुन्ना कुमार, सचिव गुलेश्वर महतो, पप्पू सिंह, प्रदीप ठाकुर, बलराम सिंह, प्रमोद साव, लखन राम, महावीर महतो, युसूफ खान, प्रेम मांझी ,कुणाल महतो, आजाद बाउरी, विनोद साव, कपिल साव, वरुण कुमार, राज कुमार, हरेराम पंडित, सुनील साव, जसीम रजा, मोहम्मद फारूक, विजय कुमार,।विकाश कुमार, कुनाल महतो, युगल साव सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।
Also Read : Pragati Yatra पर निकले CM नीतीश ने मुंगेर वासियों को दी करोड़ की सौगात
Also Read : टेंपो पलटने से बुजुर्ग महिला की गयी जान, 1 की हालत गंभीर
Also Read : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: दोपहर 1 बजे तक 33.16 फीसदी मतदान
Also Read : कुख्यात प्रिंस खान के 4 गुर्गे चढ़े पुलिस के हत्थे, करने वाले थे रेलवे का बड़ा नुकसान
Also Read : कानून व्यवस्था को लेकर गवर्नर से मिले तेजस्वी, बोले- प्रदेश की हालत चिंताजनक
Also Read : Rahul Dravid की कार से टकराई पिकअप वैन, फिर क्या हुआ… देखिये VIDEO
Also Read : रांची एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो
Also Read : गढ़वा के इन परिवारों को 14 महीने से नहीं मिला राशन, CM ने लिया संज्ञान