रांची: कश्मीरी युवा आदान प्रदान कार्यक्रम 2023 ‘वतन को जानो’ के तहत कश्मीर के छह ज़िलों का कुल 122 युवा एवं युवतियां रविवार को झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो से कांके रोड स्थित आवासीय कार्यालय में उनसे भेंटवार्ता किया. कार्यक्रम में भाग ले रहे युवक युवतियों से अध्यक्ष के साथ झारखंड के संबंध, विशेषकर यहां के राजनीतिक पृष्ठभूमि एवं स्वतंत्रता आंदोलन में झारखंड के योगदान, भगवान बिरसा मुंडा एवं संथाल विद्रोह आदि विभिन्न विषयों पर चर्चाएं हुई. विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें झारखंड की पृष्ठभूमि तथा यहां के जल जंगल ज़मीन से लेकर झारखंड की आर्थिक सुदृढ़ता एवं देश के विकास में झारखंड के योगदान से सम्बंधित विभिन्न विषयों को विस्तारपूर्वक बताया. इस क्रम में माननीय अध्यक्ष ने उन्हें रामगढ़ के कांग्रेस अधिवेशन एवं गांधी यात्रा के संबंध में भी बातें की तथा कश्मीर से सम्बंधित विभिन्न विषयों पर चर्चाओं के माध्यम से समझने का प्रयास भी किया.

झारखंड के वर्तमान परिदृश्य के संबंध में माननीय अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान झारखंड ,युवा नेतृत्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मार्गदर्शन में काफ़ी कुछ बदल रहा है. बात दें कि कश्मीर से आए यह प्रतिनिधिमंडल 14 दिसंबर से 19 दिसंबर तक झारखंड यात्रा पर रहेंगे. प्रतिनिधिमंडल विधानसभा अध्यक्ष से मिलने के उपरांत काफी ख़ुश दिखे और साथ ही अपनी झारखंड यात्रा को सफल बताया.

ये भी पढ़ें: अनुच्छेद 370 को हटाना संवैधानिक रूप से सहीः राज्यपाल

Share.
Exit mobile version