मौसम साफ होते ही रांची समेत राज्य के तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है। धूप निकलने के बाद कनकनी का कहर जारी है। सूरज ढ़लते ही कनकनी बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में रांची में रात का पारा 3.3 डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़का है।

वहीं मंगलवार सुबह से ही रांची व आसपास के इलाके में घना कोहरा छाया हुआ है। विजबिलिटी 10 मीटर से भी कम रही। सोमवार रात को रांची का न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सिय दर्ज किया गया है। माैसम केंद्र के अनुसार, 22 जनवरी से एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। इसके कारण कई जिलों में बादल छाएंगे।

माैसम केंद्र, रांची के हेड अभिषेक आनंद ने बताया कि 23 को बारिश के भी आसार हैं। अभिषेक आनंद ने बताया कि इस महीने में अब तक सबसे कम तापमान 8 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया है। पिछले 24 घंटे के अंदर न्यूनतम तापमान 3 डिग्री गिरा है। उन्होंने बताया कि अगले 24 घंटे के दाैरान न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट देखी जा सकती है।

Share.
Exit mobile version