JoharLive Team

रांची। सदर थाना क्षेत्र के आर्मी कैम्प में एक अगस्त की रात पत्नी मनीषा देशपाल अठावले की हत्या कर फरार आर्मी जवान देशपाल अठावले को पुलिस ने 13 दिनों के गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आर्मी जवान को महाराष्ट्र के कल्याण स्टेशन से पकड़ा है। शुक्रवार को रांची पुलिस की टीम ने आरोपी जवान को महाराष्ट्र से लेकर रांची तीन दिनों की ट्रांजिट रिमांड पर तपस्वनी ट्रेन से पहुंची है। सदर थाना में जवान से रांची पुलिस की टीम पूरे मामले में पूछताछ कर रही है। हालांकि, आरोपी जवान ने पुलिस को कोई खास जानकारी नहीं दिया है। पूरी पूछताछ करने के बाद रांची पुलिस आरोपी आर्मी जवान को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेजेगी। इससे पूर्व पत्नी की हत्या करने के बाद से जवान लगातार पुलिस से बचने के लिए इधर-उधर भागे-भागे चल रहा था। आरोपी का मोबाइल लोकेशन भी लगातार बदल रहा था। रांची पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि जवान कल्याण में छिपा हुआ है। इसके बाद रांची पुलिस की टीम ने कल्याण पुलिस से संपर्क किया। फिर पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर पकड़ा है।

पैतृक गांव महाराष्ट्र में हुआ था मनिषा का अंतिम संस्कार

आरोपी जवान देशपाल अठावले मूलरूप से महाराष्ट्र का रहने वाला है। पिछले एक वर्ष से वह दीपाटोली के आर्मी कैंप स्थित अकाउंट सेक्शन में क्लर्क के पद पर पदस्थापित था। आरोपी का एक 10 वर्ष की बच्ची और एक 8 वर्ष का बच्चा है। घटना के बाद पुलिस ने आसपास में रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की थी। हालांकि लोगों ने पुलिस को बताया था कि पति-पत्नी हमेशा अच्छे से ही रहते थे। कभी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद नहीं होता था। अचानक इस तरह की घटना कैसे हो गई। किसी को कुछ पता ही नहीं चला। घटना के बाद मृतक महिला मनीषा देशपाल अठावले के पिता और भाई रांची स्थित दीपाटोली कैंप पहुंचकर शव लेकर महाराष्ट्र चले गए थे।

मनीषा की हत्या के बाद से दोनों बच्चे है नाना-नानी के घर में

मनीषा देशपाल अठावले की हत्या आरोपी पति आर्मी जवान देशपाल अठावले ने की और घर में बच्चों को अकेला छोड़कर फरार हो गया था। घटना के बाद से सदर पुलिस और सेना के अधिकारी लगातार इस बात की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं कि आखिर मनीषा की हत्या उसके पति देशपाल अठावले ने क्यों की। घटना के समय घर में मौजूद आरोपी जवान की बेटी को भी यह समझ में नही आया कि मम्मी-पापा के बीच झगड़ा क्यों हुई थी। इससे पूर्व हत्या के बाद से मृतक मनीषा की बेटी और बेटा अपने नाना-नानी के घर में रह रहे है।

Share.
Exit mobile version