Ranchi : झारखंड के सभी जिलों में फरवरी माह में तापमान में लगातार वृद्धि देखी जा रही है. राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा चुका है. तेज धूप से गर्मी बढ़ने लगी है, लेकिन सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट का असर देखा जा रहा है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है.
मौसम विभाग के अनुसार इन परिस्थितियों को देखते हुए सभी नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है. विभाग का कहना है कि अगले पांच दिनों में तापमान में तीन से चार डिग्री तक की और वृद्धि हो सकती है. बुधवार को राज्य के सबसे अधिक तापमान 36.4 °C सरायकेला में दर्ज किया गया. वहीं रांची में अधिकतम तापमान 30.3 °C और न्यूनतम तापमान 16.7 °C रहा, जो सामान्य से अधिक है.
गुरुवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है. सुबह में हल्की धुंध छाई रह सकती है, लेकिन दिनभर आसमान साफ रहने का अनुमान है. इस बदलाव से न केवल मनुष्यों बल्कि पशुओं के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है.
शहरों का तापमान (°C में) :
- रांची : अधिकतम 30.3, न्यूनतम 16.7
- जमशेदपुर : अधिकतम 33.3, न्यूनतम 13.6
- मेदिनिनगर : अधिकतम 33.5, न्यूनतम 12.0
- बोकारो : अधिकतम 32.5, न्यूनतम 11.6
- चाइबासा : अधिकतम 35.0, न्यूनतम 12.8
- गुमला : अधिकतम 30.2, न्यूनतम 8.8
- गोड्डा : अधिकतम 30.0, न्यूनतम 12.0
- धनबाद : अधिकतम 30.0, न्यूनतम 15.0
- दुमका : अधिकतम 31.0, न्यूनतम 14.0
- रामगढ़ : अधिकतम 32.0, न्यूनतम 14.0
- हजारीबाग : अधिकतम 32.0, न्यूनतम 15.0
Also Read : Aaj Ka Rashifal, 13 February 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
Also Read : जामताड़ा पुलिस ने साइबर अपराध गिरोह का किया भंडाफोड़, चार शातिर धराये
Also Read : काम के दरम्यान ऊंचाई से गिरे ठेका मजदूर की मौ’त
Also Read : घर पर खू’न से लथपथ मिली जवान की बॉडी, सर्विस पिस्टल से चली गो’ली
Also Read : IND vs ENG के बीच तीसरे वनडे में शुभमन गिल ने शतक जड़ तोड़े कई रिकॉर्ड
Also Read : गया था प्रेमिका से मिलने, गांव वालों ने करवा दी शादी