रांची : जमशेदपुर की पूर्व सांसद सुमन महतो तथा पूर्व दिवंगत सांसद सुनील महतो की बेटी अंकिता महतो का निधन हो गया. अंकिता का पार्थिव शरीर शुक्रवार को नयी दिल्ली से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट लाया गया। यहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी तथा गांडेय से विधायक कल्पना सोरेन ने अंकिता के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. हेमंत सोरेन और कल्पना ने दिवंगत आत्मा को शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस दुख की इस घड़ी में शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से कामना की। हेमंत ने अपने शोक संदेश में कहा कि अंकिता महतो का असामयिक निधन अत्यंत दुखद है, ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे और शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करे। गौरतलब है कि अंकिता महतो का दिल्ली के मैक्स अस्पताल में इलाज के क्रम में गुरुवार सुबह साढ़े पांच बजे निधन हो गया था.

Share.
Exit mobile version