Ranchi : अनिल टाइगर हत्याकांड की गुत्थी रांची पुलिस ने सुलझा ली है. इस मामले में रांची पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता देवब्रत नाथ शाहदेव और अभिषेक सिन्हा उर्फ सूरज सिन्हा समेत चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. उक्त जानकारी डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने प्रेसवार्ता में पत्रकारों को जानकारी दी. उन्होंने कहा कि अनिल टाइगर की हत्या की योजना कोलकाता में बनी थी. मुख्य साजिशकर्ता देवब्रत नाथ शाहदेव ने अनिल के हत्या की सुपारी सूरज सिन्हा को दी थी. फिर सूरज ने कोलकाता में पूरी योजना अमन सिंह और रोहित वर्मा के साथ मिलकर तैयार की. इसके एवज में दोनों शूटर को दो लाख रुपये भी ऑनलाईन ट्रांसफर किया था.
Also Read : हिनू रजिस्ट्रार संतोष रजक का अजीब खेल, भोडा मौजा की 68 डिसमिल अज्ञात जमीन हो गई रजिस्ट्ररी
Also Read : आठ घंटे बाद काम पर वापस लौटे DOCTORS, मारपीट के बाद कामकाज का किया था बहिष्कार
Also Read : अनिल टाइगर ह’त्याकांड : ATS की रिमांड पर सन्नी सिंह, रांची पुलिस जल्द करेगी खुलासा