JoharLive Desk

नयी दिल्ली : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एवं पूर्व कोच अनिल कुंबले ने विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की सराहना करते हुए कहा है कि वह सम्मानजनक विदाई के हकदार हैं और धोनी जब भी संन्यास लेने का फैसला लें तो उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी जानी चाहिए।

जुलाई में खत्म हुए आईसीसी विश्वकप के बाद धोनी मैदान ने क्रिकेट से दूर लेकर आराम करने का फैसला किया था। कुंबले ने अगले वर्ष होने वाले ट्वंटी-20 विश्वकप में धोनी के चयन पर संदेह जताया। धोनी वेस्टइंडीज के खिलाफ हई ट्वंटी-20 सीरीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले ट्वंटी-20 टीम हिस्सा नहीं है। गौरतलब है कि धोनी के नेतृत्व में भारत ने 2007 में ट्वंटी-20 विश्वकप जीता था।

कुंबले ने कहा, “धोनी जब भी सन्यास लेने का फैसला लेंगे उन्हें सम्मानजनक विदाई दी जानी चाहिए। वह इसके हकदार हैं। लेकिन अब टीम चयन को लेकर चनयकर्ताओं को बैठकर बात करनी चाहिए। वार्ता होना काफी महत्वपूर्ण है। मेरे ख्याल से चनयकर्ताओं को इस बारे में फैसला लेना चाहिए कि ट्वंटी-20 विश्वकप टीम कैसी होनी चाहिए। विश्वकप ज्यादा दूर नहीं है।”

भारत को दक्षिण अफ्रीका के साथ इसी महीने तीन मैचों की ट्वंटी-20 सीरीज खेलनी है। उल्लेखनीय है कि आईसीसी ट्वंटी-20 विश्वकप अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होनी है।

Share.
Exit mobile version