Ranchi : राजधानी रांची में मंगलवार देर शाम नगड़ी इलाके में गोलीबारी की घटना घटी है। इस गोलीबारी में दो युवकों को गोली लगी जिससे दोनों कि मौत हो गई. नगड़ी में कल रात हुए डबल मर्डर मामले में आक्रोशित लोगों ने आज यानि बुधवार को सड़क जाम कर दिया है. जिससे गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है. मिली जानकारी के अनुसार आपसी विवाद में दो लोगों को गोली मारी गई है। रांची के ग्रामीण एसपी ने मामले में बताया है कि गोलीबारी की घटना की जांच की जा रही है।
राजधानी में हुए डबल म’र्डर को लेकर आक्रोशित लोगों नें सड़क को किया जाम@ranchipolice @DIG_Ranchi @HemantSorenJMM pic.twitter.com/35CJsIq36T
— Johar Live (@joharliveonweb) February 5, 2025
क्या है मामला
नगड़ी थाना क्षेत्र के कतरपा गांव मे मंगलवार देर शाम गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया गया है। इस गोलीबारी में बुधराम मुंडा और मनोज कच्छप की मौत हो गई है। रिम्स में मौजूद मनोज की बहन प्रीति के अनुसार वह घर में खाना खा रही थी। इसी दौरान गोली चलने की आवाज आई, जब वे लोग दौड़ कर पहुंचे तो वहां बुधराम मुंडा और मनोज कच्छप दोनों जमीन पर गिरे हुए थे। दोनों को जल्दबाजी में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 30 वर्षीय मनोज मुंडा और 32 वर्षीय मनोज कच्छप रिश्ते में चाचा भतीजा थे।
स्थानीय ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार गांव में शाम के समय सरस्वती मा की प्रतिमा का विसर्जन किया जा रहा था। बुधराम मुंडा और मनोज भी विसर्जन जुलूस के काफी पीछे चल रहे थे, इसी दौरान गोली चलने की आवाज आई। गोली बुधराम और मनोज दोनों को लगी हुई थी और वह जमीन पर तड़प रहे थे गोली किसने मारी यह किसी ग्रामीण ने देख नहीं पाया। मामले की जानकारी मिलने के बाद हेड क्वार्टर डीएसपी रातू थाना प्रभारी नगरी थाना प्रभारी सहित कई पुलिस अफसर कतरपा गांव पहुंच कर मामले की जांच में जुटे हुए हैं। ग्रामीणों से घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है। सबसे हैरत की बात यह है कि दोनों मजदूरी किया करते थे। दोनों को गोली क्यों मारी गई यह एक बड़ा सवाल है जिसका जवाब पुलिस तलाश रही है।
Also Read : मूर्ति विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर पलटा, एक की मौ’त
Also Read : झारखंड कांग्रेस के सभी मंत्री-विधायक जा रहे दिल्ली, आलाकमान से होगी चर्चा
Also Read : झारखंड में तापमान का उतार-चढ़ाव जारी, 8 फरवरी के बाद फिर गिर सकता है पारा
Also Read : दुकान से घर लौट रहे दो युवक को मा’री गो’ली, बाइक से आये थे दो अपराधी
Also Read : रांची में 102 ASI का तबादला, अधिसूचना जारी
Also Read : कांड करते धराये पांच साइबर क्रिमिनल्स, FB के जरिये करते धोखाधड़ी… जानें कैसे