जामताड़ा – रविवार को नाला प्रखंड क्षेत्र के डाबर गांव में रेप और हत्या के एक जघन्य मामले के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी में देरी होने के कारण सोमवार को बच्ची का शव सड़क पर रखकर आरोपी के गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोशीत ग्रामीणों व परिजनों ने नाला-दुमका तथा नाला- जामताड़ा मुख्य मार्ग पर आम बागान के समीप सड़क जाम कर दिया। रविवार को एक 10 वर्षीय बच्ची का शव पुलिस ने बरामद किया था और इस मामले में परिजनों द्वारा लिखित आवेदन देकर नामजद आरोपी के तत्काल गिरफ्तारी की मांग की थी। गिरफ्तारी में विलंब होने से आक्रोशित ग्रामीण सुबह 8:00 बजे ही मुख्य मार्ग पर आवागमन ठप कर दिया। सैकड़ो की संख्या में लोग शव के साथ सड़क पर उतर आए और आरोपी के गिरफ्तारी की मांग करने लगे। लोगों को समझाने पहुंचे वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारी को भी आक्रोशित लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। गनीमत रही कि किसी भी तरफ से स्थिति बिगड़ने नहीं दिया गया। इन्हीं कारणों से आक्रोशित ग्रामीणों एवं पुलिस प्रशासन के बीच नोकझोंक भी हो गई। सुबह से ही आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर ग्रामीणों नें शव को सड़क पर रख सड़क जाम किया था। बताया जाता है कि आरोपी पहले भी कई मामलों में जेल जा चूका है। इस संबंध में एसडीपीओ नाला मनोज महतो ने बताया कि आरोपी को फतेहपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है। मालूम हो कि नाला थाना क्षेत्र के डाबर गांव में पलाश पेड़ के जंगलों के बीच से पुलिस नें रविवार देर शाम एक 10 वर्षीय नाबालिग बच्ची का शव लहूलुहान हालत में बरामद किया था। परिजनों के अनुसार बताया कि बच्ची शनिवार सुबह 10 बजे से ही लापता थी। ग्रामीणों की शिकायत के बाद पुलिस नें गांव के ही 40 वर्षीय आरोपी के घर की तलाशी ली जहां वह नहीं मिला, लेकिन पुलिस को खून से लथपथ एक हरे रंग का टीशर्ट मिला है। बताया जाता है कि शनिवार को आखरी बार ग्रामीणों नें बच्ची को आरोपी के साथ देखा था। आरोपी उसे कुरकुरे का पैकेट दे रहा था। तभी से आरोपी भी गायब था। आरोपी मजदूरी का काम करता है। मृत बच्ची का पिता भी मजदूरी करता है।
इस संबंध में डीएसपी मनोज महतो ने बताया कि फतेहपुर थाना क्षेत्र से आरोपी की गिरफ्तारी की गई है। वहीं अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार के दिए गए आश्वासन के बाद सड़क जाम हटाया गया। मौके पर पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा, वरिष्ठ भाजपा नेता माधव चंद्र महतो, नाला प्रभाग के पुलिस निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, अंचलाधिकारी मोहम्मद कयूम अंसारी , पूर्व पंचायत समिति सदस्य जितेन राउत, रंजीत तिवारी, तापस भट्टाचार्य सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा मृतक के परिजन आदि मौजूद थे।
Read also: झारखंड ऊर्जा विकास निगम पर अजय राय का गंभीर इल्जाम… देखें क्या
Read also: महाकुंभ मेले को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट, रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था हुई दुरुस्त…