रांची: झारखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश श्री अमिताभ कुमार गुप्ता को झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। राज्यपाल ने आज अमिताभ कुमार गुप्ता को शपथ दिलायी है। माननीय राज्यपाल श्री रमेश बैस ने आज राज भवन के दरबार हॉल में झारखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश श्री अमिताभ कुमार गुप्ता को झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष के पद की शपथ दिलायी।
शपथ ग्रहण समारोह में माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन, मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, प्रधान सचिव, ऊर्जा विभाग श्री अविनाश कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री राजीव अरुण एक्का, राज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ० नितिन कुलकर्णी, महाधिवक्ता श्री राजीव रंजन समेत कई गणमान्य व्यक्ति एवं झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष के परिजनगण उपस्थित थे। इस अवसर पर राज्यपाल महोदय ने झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष को शुभकामनाएं दी।