Sahebganj : एक महिला की डेड बॉडी मिलने की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। डेड बॉडी सड़ी-गली हालत में मिली। लाश साहिबगंज के बोरियो थाना क्षेत्र के मोतीपहाड़ी गांव के जाहेर स्थान के पास मिली। शव की शिनाख्त 28 साल की मयबिटी मुर्मू के तौर पर की गयी। वह बीते शुक्रवार से लापता थी। आज यानी सोमवार को उसकी डेड बॉडी मिली है। मिली जानकारी के अनुसार मयबिटी मुर्मू तीन बच्चों की मां थी। गुरजे दो साल से वह पति गुरु हेम्ब्रम से अलग अपने मायके में रह रही थी। उसका मायके सोगले गांव में है और उसके पिता का नाम लड़गा मुर्मू है। पति गुरु हेम्ब्रम गुजरे डेढ़ साल से परदेश में रह रहा है। वह परदेश कमाने के मकसद से गया है। वहीं, मयबिटी और गुरू के दो बेटे और एक बेटी बरमसिया गांव में दादा-दादी के साथ रहते हैं।
इधर, मिली सूचना पर पुलिस स्पॉट पर पहुंची और डेड बॉडी को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बॉडी देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला की हत्या की गयी है। पुलिस हर एंगल से जांच शुरु कर चुकी है।
Also Read : घर और कार खरीदने की कर रहे प्लानिंग तो 9 अप्रैल तक रुक जायें… जानें क्यों
Also Read : रांची के ग्रामीण क्षेत्र के तमाम ईदगाहों का SP ने लिया जाएजा
Also Read : नीतीश कुमार शारीरिक रूप से थके और मानसिक रूप से बीमार हो गए हैं : प्रशांत किशोर
Also Read : नवरात्र के दूसरे दिन मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी रूप की हुई पूजा, भक्तों का लगा तांता
Also Read : देशभर की प्रमुख मस्जिदों में ईद-उल-फितर की नमाज अदा, लोगों ने की अमन और शांति की दुआ
Also Read : ईद और सरहुल के बाद झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, होगी झमाझम बारिश
Also Read : सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप विवाद फिर गरमाया, आदिवासी समुदाय का प्रदर्शन, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम