Ranchi : कांग्रेस के सभी मंत्री और विधायक आज यानी पांच फरवरी को दिल्ली जाएंगे। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि सभी मंत्री एवं विधायक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात करने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में दिल्ली जाएंगे।
उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव के बाद सभी मंत्रियों एवं विधायकों की कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व से औपचारिक मुलाकात अभी तक नहीं हो पाई है। इसी क्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करने के लिए सभी दिल्ली जा रहे हैं। इस दौरान झारखंड के प्रमुख मुद्दों पर विचार विमर्श भी होगा। विधानसभा चुनाव में खड़गे और राहुल गांधी ने झारखंड का लगातार दौरा किया था, जिसके परिणाम स्वरूप झारखंड में महागठबंधन की सरकार दोबारा सत्ता में आयी। सभी मंत्री और विधायक राष्ट्रीय नेतृत्व से मिलकर उनका आभार जताएंगे। साथ ही कांग्रेस के अन्य वरीय नेताओं से मिलकर संगठन के संदर्भ में भी चर्चा करेंगे। विधानसभा चुनाव के दौरान जनता से किये गये वादे और गारंटियों से राष्ट्रीय नेतृत्व को अवगत कराते हुए इस दिशा में हुए कार्यों से भी राष्ट्रीय नेतृत्व को अवगत कराया जाएगा तथा आने वाले समय के लिए उचित दिशा निर्देश भी प्राप्त किया जाएगा।
Also Read : आज कितने में मिलेगा 14.2 किलो का LPG सिलेंडर, यहां देखें रेट
Also Read : झारखंड में होने लगा गर्मी का एहसास… जानें किस दिन से बढ़ने लगेगा पारा
Also Read : जामताड़ा से पाकुड़ जा रहे थे मामा-भांजी, रास्ते में हो गया… जानें क्या
Also Read : मोस्ट वांटेड SJMM सुप्रीमो राजेश सिंह खेरवार गिरफ्तार, उगला कई राज
Also Read : मेडिकल स्टोर में बेच रहा था नशे का सामान, पुलिस ने दबोचा
Also Read : संदेहास्पद स्थिति में मिली महिला की बॉडी, जांच में जुटी पुलिस
Also Read : जमशेदपुर में बच्ची के साथ दुष्कर्म,जाँच में जुटी पुलिस
Also Read : रांची से कुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत, जानें कैसे