Ranchi : आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में गुरुवार को अखिल झारखंड बुद्धिजीवी मंच के कार्यकारी अध्यक्ष रह चुके पूर्व कुलपति डॉ एसपी सिंह को श्रद्धांजलि दी गई।
इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो ने डॉ सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित किया और कहा कि बुद्धिजीवी मंच के पदाधिकारी के रूप में डॉ एसपी सिंह का लंबे समय तक पार्टी से जुड़े रहे। शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। हिमालयन यूनिवर्सिटी, ईटानगर और वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के कुलपति के साथ उन्होंने सीआईटी, टाटीसिलवे के निदेशक और जेएन कॉलेज के प्राचार्य के रूप में अपनी सेवाएं दी।
पार्टी के बुद्धिजीवी मंच के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में उन्होंने उल्लेखनीय योगदान किया। उनकी ख्याति देश–विदेश में थी। इस श्रद्धांजलि समारोह सभा में पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, प्रवीण प्रभाकर, राजेंद्र शाही मुंडा, सोहेल शाह, बनमाली मंडल, कौशिक चांद , डॉ मुकुंद मेहता सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Also Read : झारखंड में तेज बारिश और ओलावृष्टि, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी
Also Read : Aaj Ka Rashifal, 10 April 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
Also Read : राजस्थान का ट्रक ड्राइवर गुमला में धराया, 30 लाख का माल जब्त
Also Read : भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने की डीजीपी से मुलाकात,अनिल महतो टाईगर हत्याकांड के मुख्य आरोपी का हो अविलंब खुलासा
Also Read : शिक्षा मंत्री ने 224 चौकीदारों को बांटे नियुक्ति पत्र
Also Read : ड्रोन कैमरा, 3 लाख नगद के साथ तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार
Also Read : कुंवर लोहरा को लगभग 2 साल बाद मिला न्याय
Also Read : अनिल टाइगर ह’त्याकांड : ATS की रिमांड पर सन्नी सिंह, रांची पुलिस जल्द करेगी खुलासा
Also Read : ठनका ठनकते ही स्कूल में मचा तहलका
Also Read : UPSC एग्जाम को लेकर रांची के इस इलाके में निषेधाज्ञा लागू