Ranchi : दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल की सलाहकार समिति के सदस्य अजय राय ने 25 अप्रैल को हुई ईस्टर्न रेलवे सलाहकार समिति की बैठक में यात्रियों की समस्याओं और सुझावों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने रेलवे प्रशासन से यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सेवा में सुधार के लिए कई अहम मांगें रखीं। अजय राय ने कहा कि ये मांगें आम जनता की आवाज हैं और इन पर शीघ्र कार्रवाई जरूरी है।
बैठक में रखी गई प्रमुख मांगें:
- रांची स्टेशन पर टिकट काउंटर की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि अनावश्यक भीड़ और देरी से बचा जा सके।
- तत्काल टिकट के लिए अलग काउंटर और कोटा में बढ़ोतरी की जाए, जिससे जरूरतमंदों को समय पर टिकट मिल सके।
- नामकुम स्टेशन पर दो नए टिकट काउंटर खोले जाएं, क्योंकि यहां यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
- लोहरदगा-रांची रूट पर दिन में ट्रेन सेवा शुरू की जाए, क्योंकि इस समय कोई दिन की ट्रेन नहीं चल रही है।
- रांची स्टेशन के वेटिंग हॉल और बैठने की व्यवस्था में सुधार किया जाए। दुकानों के बीच यात्रियों को बैठने की परेशानी होती है।
- जयनगर एक्सप्रेस को सप्ताह के सातों दिन चलाया जाए, जिससे उत्तर बिहार के यात्रियों को राहत मिले।
- जनशताब्दी एक्सप्रेस को लोहरदगा तक बढ़ाया जाए, ताकि और यात्रियों को सीधा लाभ मिल सके।
- रेलवे स्टेशनों पर सफाई व्यवस्था बेहतर की जाए और कर्मचारियों की जवाबदेही तय हो।
अजय राय ने ज़ोर देकर कहा कि ये सभी सुझाव आम यात्रियों की सुविधा के लिए बेहद ज़रूरी हैं और रेलवे को इन पर तुरंत कार्य करना चाहिए।
Also Read : महिला की संदिग्ध मौ’त, ससुराल वालों पर ह’त्या का आरोप
Also Read : हथियारबंद अपराधी को पकड़ने गई पुलिस पर हुई फा’यरिंग
Also Read : Aaj Ka Rashifal, 26 April 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
Also Read : आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी करे केन्द्र सरकार : डॉ. इरफान अंसारी
Also Read : BJP सांसद निशिकांत दुबे के ‘शाही जलसे’ पर JMM का प्रहार, क्या बोले पार्टी महासचिव… जानें
Also Read : रक्तदान जीवनदान है, समय-समय पर दान करते रहें खू’न : एसपी
Also Read : 6 लाख का सरकारी पाइप टपाकर हो रहे थे बॉर्डर पार, मगर…
Also Read : उमस वाली गर्मी से जल्द मिलेगी झारखंड के लोगों को राहत… जानें
Also Read : लैंड सर्वे को लेकर हाई कोर्ट ने झारखंड सरकार से मांगा जवाब