Khunti : “मैंने गांगू मुंडा को जान से मार दिया है। मुझे गिरफ्तार कर लीजिये साहब…” खूंटी के मारंगहादा थाना में जब यह बात गूंजी तो थाना में मौजूद पुलिसवाले दंग रह गये। बुधू मुंडा को तुरंत कस्टडी में ले लिया गया। इस बात का खुलासा आज यानी शुक्रवार को खूंटी के SDPO वरुण रजक ने किया। SDPO ने मीडिया को बताया कि बुधू मुंडा ने अपने सगे भाई अच्छु मुंडा के साथ मिलकर अपने गोतिया भाई गांगू मुंडा की हत्या कर दी। जमीन के लफड़े को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया। गांगू मुंडा के गर्दन और माथे पर कई बार वार किये गये, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। बुधू ने पुलिस को बताया कि मारंगहादा थाना क्षेत्र के गड़ामड़ा गांव में एक जमीन है। इसी जमीन के चलते भाइयों में विवाद चल रहा था। शुक्रवार सुबह गांगू मुंडा गांव से सटे तालाब में नहाने गया था। वहां, बुधू मुंडा और अच्छु मुंडा घात लगाये उसका इंतजार कर रहे थे। जैसे ही गांगू वहां पहुंचा, बुधू और अच्छू ने उसपर हमला कर दिया। धारदार हथियार से गांगू पर ताबड़तोड़ वार किये गये। वारदात को अंजाम देने के बाद बुधू मुंडा थाना पहुंच गया, वहीं उसका भाई अच्छू फरार हो गया। संदेही गुनहगार बुधू मुंडा की निशानदेही पर पुलिस स्पॉट पर पहुंची और गांगू मुंडा की डेड बॉडी को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही अच्छु मुंडा की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।
Also Read : बिहार के पूर्वी चंपारण में प्रेमी जोड़े की हथौड़ा से पीट-पीट कर हत्या
Also Read : जमशेदपुर में नदी किनारे युवक का श’व बरामद, फैली सनसनी
Also Read : BJP नेता ताला मरांडी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, आज होंगे JMM में शामिल
Also Read : CM हेमंत ने पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख के दिवंगत पिता को दी श्रद्धांजलि