Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 May, 2025 ♦ 1:24 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कल्पना की जीत के बाद बदलेगी झारखंड के राजनीति की दिशा, बन सकती हैं मुख्यमंत्री
    जोहार ब्रेकिंग

    कल्पना की जीत के बाद बदलेगी झारखंड के राजनीति की दिशा, बन सकती हैं मुख्यमंत्री

    Team JoharBy Team JoharJune 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: गांडेय विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में झामुमो की प्रत्याशी और पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने जीत दर्ज की. कल्पना ने भाजपा प्रत्याशी दिलीप वर्मा को 26483 वोटों से हराकर एक जननेता के तौर झारखंड की राजनीति में कदम रख दिया है. गांडेय विधानसभा उपचुनाव पर सबकी निगाहें टिकी थी. कल्पना सोरेन का राजनीतिक भविष्य इसी उपचुनाव पर टिका था. कल्पना सोरेन ने चुनाव जीतकर विरोधियों को करारा जवाब दिया है. कल्पना के चुनाव जीतने के बाद निश्चित तौर पर झारखंड की राजनीति की दशा और दिशा बदलेगी. उम्मीद जताई जा रही है कि अब झारखंड की अगली मुख्यमंत्री कल्पना सोरेन हो सकती हैं.

    कूटनीति और राजनीति के खेल में कल्पना ने धुरंधरों के छक्के छुड़ाये

    पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद झामुमो ने अपने पुराने नेता चंपई सोरेन के हाथों में सरकार की बागडोर दी, लेकिन संगठन की बागडोर कल्पना सोरेन ने अपने हाथों में ली. उन्होंने हेमंत की गैरमौजूदगी में झामुमो को कमजोर होने नहीं दिया. महज 2 महीने में उन्होंने राजनीति और कूटनीति के खेल में राज्य में विपक्ष के बड़े-बड़े धुरंधरों के पसीने छुड़ा दिये. कल्पना यूंही चुनाव नहीं जीतीं. उन्होंने इस उपचुनाव को जीतने के लिए भीषण गर्मी में खूब पसीने बहाये. गांडेय में अपने लिए चुनाव प्रचार किया. उसके बाद इंडी गठबंधन के नेताओं के लिए पूरे राज्य के सभी 14 लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार में शामिल हुईं. दिल्ली में इंडी गठबंधन की बैठकों में शामिल हुईं. इंडी गठबंधन के नेताओं के साथ समन्वय स्थापित किया और झारखंड की राजनीति में एक मजबूत राजनीतिक सितारा के रूप में उभरीं.

    सातवें राउंड के बाद से आगे रहीं कल्पना

    मंगलवार को मतगणना शुरू होने के बाद पहले-दूसरे राउंड में भाजपा के प्रत्याशी दिलीप वर्मा बढ़त बनाए हुए थे. कुछ देर के बाद कल्पना सोरेन ने बढ़त बनानी शुरू कर दी. सातवें राउंड में कल्पना सोरेन 4643 वोट से आगे चल रही थीं. 19वें राउंड तक वोटों की गिनती हो चुकी थी. इसमें कल्पना मुर्मू सोरेन 19 वोटों से आगे चल रही थीं. 20वें राउंड में 22188 वोटों से कल्पना सोरेन आगे चल रही थीं. इसमें कल्पना सोरेन को 91788 वोट, जबकि दिलीप वर्मा को 69600 वोट मिले थे. इस तरह कुल 24 राउंड में वोटों की गिनती हुई. इसमें कल्पना सोरेन ने जीत का परचम लहराया.

    उपचुनाव कल्पना सोरेन गाँडेय रिजल्ट विधानसभा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअबकी बार खिचड़ी सरकार !
    Next Article BREAKING : गोड्डा से निशिकांत दुबे लगातार चौथी बार जीते

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में सिविल डिफेंस एक बार फिर हुआ सक्रिय, लोगों को सिखाये गए कई सेफ्टी टिप्स…

    May 14, 2025
    झारखंड

    ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न, मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने दिए कई निर्देश…

    May 14, 2025
    चाईबासा

    IG अखिलेश झा पहुंचे चाईबासा, नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा की

    May 14, 2025
    Latest Posts

    जमशेदपुर में सिविल डिफेंस एक बार फिर हुआ सक्रिय, लोगों को सिखाये गए कई सेफ्टी टिप्स…

    May 14, 2025

    ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न, मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने दिए कई निर्देश…

    May 14, 2025

    IG अखिलेश झा पहुंचे चाईबासा, नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा की

    May 14, 2025

    दिल्ली के लोगों को लगा रहे थे चूना, साइबर पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

    May 14, 2025

    भीषण गर्मी में केंद्र कर रही सौतेला व्यवहार, झारखंड के मंत्री देंगे धरना : सुप्रियो

    May 14, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.