Ranchi : झारखंड में इस समय चिलचिलाती गर्मी से लोग परेशान हैं, लेकिन राहत की खबर है. मौसम विभाग ने 2 और 3 अप्रैल को राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के विभिन्न जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इसके अलावा कुछ इलाकों में आंधी-तूफान और तेज हवाओं की भी संभावना जताई गई है.
कहां-कहां होगी बारिश?
- 2 अप्रैल : पलामू प्रमंडल के अंतर्गत लोहरदगा, लातेहार, पलामू, चतरा और गढ़वा जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
- 3 अप्रैल : राजधानी रांची सहित कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, चतरा, पलामू और गढ़वा में भी बारिश की संभावना जताई जा रही है.
गर्मी से मिलेगी राहत
झारखंड में इस समय अधिकतम तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच है, जिससे लोग भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं. हालांकि, बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने की संभावना है, जिससे राज्यवासियों को गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी. ईद और सरहुल के आसपास मौसम के मिजाज में बदलाव होने से लोगों को राहत मिलेगी, और गर्मी की चुभन से कुछ राहत मिल सकेगी.
Also Read : गर्मियों में मटके का पानी पीने के कई फायदे, जानें मटके को कैसे रखें चकाचक और ठंडा
Also Read : Aaj Ka Rashifal, 31 March 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
Also Read : उड़ीसा से गांजा की खेप लाकर करता था सप्लाई, रातू पुलिस ने 22 किलो के साथ रंगेहाथ पकड़ा
Also Read : गेहूं के खेत में लगी भीषण आ’ग, दो एकड़ की में लगी फसल बर्बाद
Also Read : नक्सलियों की बड़ी साजिश फिर नाकाम, दो शक्तिशाली IED बम डिफ्यूज
Also Read : वासंतिक नवरात्र पर पहले दिन माता शैलपुत्री की हुई आराधना
Also Read : चैत्र नवरात्र : रामनगर में विराजी मां दुर्गा