New Delhi : दिल्ली के विधानसभा चुनावों में बुरी तरह मात खाने के बाद आम आदमी पार्टी को शनिवार को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब MCD के उसके तीन पार्षद भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली।
इस दौरान दिल्ली नगर निगम की पार्षद अनिता बसोया, निखिल चपराना और धर्मवीर सिंह भाजपा में शामिल हुए। पार्टी अध्यक्ष सचदेवा ने उन्हें पार्टी के झंडे वाला पटका पहनाकर भाजपा में उनका स्वागत किया।
इस मौके पर बोलते हुए दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कि अनिता बसोया वार्ड 145 एंड्रूस गंज से AAP पार्षद थीं, जिन्होंने भाजपा की सदस्यता ली है। वहीं हरिनगर वार्ड नंबर 183 से पार्षद निखिल चपराना ने भी AAP को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही उन्होंने बताया कि आरकेपुरम वार्ड से पार्षद धरमवीर सिंह दो बार के पार्षद हैं और हमारे विधायक अनिल शर्मा के काम से प्रभावित होकर पार्टी में आए हैं।
इस मौके पर संदीप बसोया भी भाजपा में शामिल हुए, वह आम आदमी पार्टी नई दिल्ली के जिलाध्यक्ष रहे हैं।
भाजपा नेताओं ने बताया कि इस मौके पर एंड्रूसगंज के आम आदमी पार्टी के कुछ महत्वपूर्ण पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जिनका स्वागत भी वीरेंद्र सचदेवा ने पार्टी का पटका पहनाकर दिया।
Also Read : राज्य सेवा के 9 ऑफिसर बनेंगे IPS, सरकार ने UPSC को भेजी लिस्ट
Also Read : झारखंड के तापमान में गिरावट जारी… जानें आज का वेदर अपडेट
Also Read : Aaj Ka Rashifal, 15 February 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
Also Read : प्रयागराज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा,10 लोगों की मौ’त कई घायल
Also Read : कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा का रिजल्ट हुआ OUT, जानें कैसे करें Download