Johar live desk: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में माला बेचने आई मोनालिसा भोसले अब हर तरफ छाई हुई है। महाकुंभ से जैसे ही उनकी तस्वीरें-वीडियो वायरल हुए, उन्हें फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। अपनी कत्थई आंखों से सब पर जादू चलाने वाली मोनालिसा अपनी किस्मत निखारने के लिए अब मुंबई पहुंच गई है।
मोनालिसा की इंस्टाग्राम फॉलोअर लिस्ट में सुशांत सिंह राजपूत का नाम
हाल ही में मोनालिसा ने अपना एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वह अनुराधा पौडवाल के मशहूर गाने ‘तेरे नैना मेरे नैनों से बातें करती हैं…’ पर लिप्सिंक करती नजर आ रही है। वायरल गर्ल ये वीडियो काफी चर्चा में है। लेकिन, मोनालिसा से जुड़ी एक चीज और है जो चर्चा में है, वो है उनकी इंस्टाग्राम की फॉलोअर्स लिस्ट। मोनालिसा की फॉलोअर लिस्ट में एक ऐसे अभिनेता का नाम दिखा, जिसे देखकर हर कोई चौंक गया।मोनालिसा की फॉलोअर लिस्ट में बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का नाम भी शामिल है। वायरल गर्ल खुद इंस्टाग्राम पर 5 लोगों को फॉलो करती हैं, जिनमें दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का नाम भी शामिल है। वहीं मोनालिसा के इंस्टाग्राम पर 14.3K फॉलोअर्स हैं, जिनमें सुशांत सिंह राजपूत का नाम भी शामिल है, जिन्होंने जून 2020 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।
मोनालिसा की फॉलोअर्स लिस्ट में सुशांत सिंह राजपूत का नाम देख एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘सुशांत सिंह राजपूत इस पेज को कैसे फॉलो कर रहे हैं?’ एक अन्य ने लिखा- ‘सुशांत सिंह राजपूत कैसे फॉलो कर रहे हैं?’ कमेंट्स के जरिए दिवंगत अभिनेता के फैंस हैरानी जाहिर कर रहे हैं।
मोनालिसा की एक्टिंग क्लास शुरू
बता दें, महाकुंभ की वायरल गिर्ल की मुंबई में एक्टिंग क्लास शुरू हो गई है। उन्हें डायरेक्टर सनोज मिश्रा एक्टिंग सिखा रहे हैं और साथ ही उन्हें पढ़ना-लिखना भी सिखा रहे हैं। मोनालिसा मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर की रहने वाली है। वह परिवार के साथ महाकुंभ में माला बेचने पहुंची थी, जहां अपनी कत्थई आंखों के चलते वह रातों-रात चर्चा में आई थी।
Read also: Bigg Boss के घर में बंद गधा देखकर PETA इंडिया ने सलमान खान को लिखा लेटर, बंद करो ये मनोरंजन