रामगढ़ : संताली भाषा को राज्य का प्रथम भाषा की दर्जा की मांग को लेकर आदिवासी संघर्ष मोर्चा ने रामगढ़ जिले के समीप रांची-पटना मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है। यह जाम रांची-पटना मुख्य मार्ग पर किया है। जिसके कारण कई किलोमीटर तक गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। आदिवासी संघर्ष मोर्चा द्वारा एनएच को जाम करने के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

वहीं प्रदर्शन कर रहे आदिवासी संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं का कहना है कि संताली भाषा को राज्य भाषा में प्रथम दर्जा मिले। संताली भाषा का ओल चिकी लिपि में पुस्तक का प्रकाशन के साथ-साथ इसका पठन-पाठन हो और संताली में शिक्षकों की नियुक्ति हो। साथ ही साथ संताली एकेडमी का गठन किया जाए। वहीं, सूचना मिलते ही कुजु पुलिस मौके पर पहुंच कर जाम छुड़ाने की कोशिश में लग गई है। लेकिन कार्यकर्ता मानने को तैयार नहीं है। फिलहाल एनएच पर जाम की स्थिति बनी हुई है।

Share.
Exit mobile version