Joharlive Team

रांची : झारखंड हाई कोर्ट में कार्यवाहक मुख्‍य न्‍यायाधीश प्रशांत कुमार नहीं रहे। शुक्रवार की सुबह उन्‍होंने रांची के मेडिका अस्‍पताल में आखिरी सांसें लीं। न्यायाधीश प्रशांत कुमार के निधन से न्‍यायविदों में शोक की लहर दौड़ गई। वे अभी झारखंड उच्च न्यायलय में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदस्‍थापित थे। सुबह 5.16 बजे उनका देहावसान हुआ है।
जस्टिस प्रशांत कुमार 61 वर्ष के थे। उनका जन्‍म एक जुलाई 1958 को हुआ। उनकी प्रारंभिक शिक्षा छपरा, बिहार के बिशेश्‍वर सेमिनरी स्‍कूल से हुई। उन्‍होंने बनारस के उदय प्रताप सिंह कॉलेज से साइंस में स्‍नातक किया। वे एक अक्‍टूबर 1980 को एक अधिवक्‍ता के रूप में बिहार राज्‍य बार काउंसिल से जुड़े। उन्‍होंने वकील के तौर पर पटना हाई कोर्ट में लंबे समय तक प्रैक्टिस की।

Share.
Exit mobile version