Hazaribagh (Chauparan) : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र में महाकुंभ के लिए कोलकाता से प्रयागराज जा रही श्रद्धालुओं की बस सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा सियरकोनी 19 के पास पीके इंटरनेशनल होटल के नजदीक हुआ। हादसे में करीब 30 यात्री जख्मी हो गये। इनमें से दो की हालत गंभीर है। स्थानीय लोगों के मुताबिक सड़क किनारे प्याज लदा एक ट्रक खड़ा था। पीछे से आ रही यात्री बस अनियंत्रित होकर इस ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह डैमेज हो गया। टक्कर के बाद लोगों की चीथ-चित्कार से पूरा इलाका दहल उठा।
आसपास से जुटे लोगों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। चौपारण थानेदार अनुपम प्रकाश अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। NHAI के एम्बुलेंस की मदद से जख्मी सभी लोगों को चौपारण सरकारी अस्पताल ले जाया गया। थानेदार के अनुसार मामूली रूप से घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। गंभीर रूप से घायल दो यात्रियों का इलाज जारी है। सभी यात्री खतरे से बाहर हैं।
Also Read : तेलंगाना में फंसे मजदूरों का अंदर से नहीं मिल रहा कोई RESPONSE
Also Read : BJP की नेता प्रतिपक्ष चुनने की 24 फरवरी की तारीख भी फेल
Also Read : बजट सत्र के पहले दिन मैट्रिक पेपर लीक मामले में क्या बोले मंत्री सुदिव्य… जानें
Also Read : राज्य के इस क्षेत्र में हाथी का उत्पात जारी, युवक ने कैसे बचाई अपनी जान… जानें
Also Read : CUET UG 2025 के लिए NTA ने लॉन्च की नई वेबसाइट, जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
Also Read : महाकुंभ के 43वें दिन इतने श्रद्धालु कर चुके स्नान, आज बनेगा विश्व रिकॉर्ड
Also Read : 24 घंटे में बदल गई तबादले की सूची, हटाये गए नामकुम थानेदार ब्रह्मदेव प्रसाद
Also Read : JAC पेपर लीक मामला : कोडरमा पुलिस ने गिरिडीह से 7 स्टूडेंट्स को लिया कस्टडी में
Also Read : बाबा बैद्यनाथ मंदिर से उतारा गया पंचशूल