Jamshedpur : टाटा स्टील के जमशेदपुर स्थित प्लांट में एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें हॉट स्ट्रिप मिल (HSM) विभाग में कार्यरत एक वेंडर कर्मचारी की जान चली गई। यह हादसा सोमवार रात उस वक्त हुआ जब फर्नेस के ट्रायल के दौरान कर्मचारी शॉर्टकट रास्ते से गुजरने की कोशिश कर रहा था। मृतक की पहचान 50 वर्षीय विजय कुमार पाणिग्रही के रूप में की गयी है।
मिली जानकारी के अनुसार HSM विभाग में फर्नेस को शट डाउन कर मरम्मत का काम चल रहा था। मरम्मत के बाद ट्रायल प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान विजय कुमार पाणिग्रही एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में जाने के लिए फुटओवरब्रिज जैसे एक संकरे रास्ते से शॉर्टकट लेने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच उनका संतुलन बिगड़ गया और वे फिसलकर रोल के बीच गिर गए। उन्हें तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कंपनी के अधिकारियों ने उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी है और फैक्टरी इंस्पेक्टर को भी सूचित कर दिया गया है।
कंपनी की ओर से इस हादसे की आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है और मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। फिलहाल विस्तृत जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
Also Read :भीषण सड़क हादसा में दो युवकों की दर्दनाक मौ’त
Also Read :JDU नेता समेत दो की मौ’त, तीन जख्मी
Also Read :PBKS vs KKR : श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब की परीक्षा आज, जानें पिच और मौसम का हाल
Also Read :झारखंड में आज भी ओलावृष्टि और बारिश का अलर्ट जारी
Also Read :Aaj Ka Rashifal, 15 April 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
Also Read :झामुमो का 13वां अधिवेशन शुरू, क्या बोल गये CM हेमंत सोरेन… देखिये
Also Read :कुत्ता काटने से BSF जवान की हुई मौत…जानें आगे क्या हुआ
Also Read :मंत्री हफ़ीजुल हसन को मंत्रिमंडल से बाहर करें मुख्यमंत्री : बाबूलाल मरांडी