Ranchi : राजधानी रांची में एक दारोगा को ACB की टीम ने धरा है। कोतवाली थाना में पोस्टेड इस दारोगा को पांच हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ दबोचा गया है। दारोगा का नाम ऋषिकांत बताया गया। उसे रांची के महिला थाना परिसर से गिरफ्तार किया गया। मिली जानकारी के अनुसार SI ऋषिकेश ने एक शिकायतकर्ता का मोबाइल फोन रिलीज करने और केस डायरी लिखने के एवज में 20 हजार रुपये की डिमांड की थी। शिकायतकर्ता घूस नहीं देना चाहता था, सो ACB के दफ्तर शिकायत करने पहुंच गया। उसकी शिकायत पर ACB की टीम ने मामले की जांच की। जांच में SI पर लगे इल्जाम को सही पाया, जिसके बाद उसे रंगेहाथ दबोचने के वास्ते जाल बिछाया गया। पैसे देकर शिकायतकर्ता को SI के पास भेज दिया गया। SI ने भी दिमाग लगाया और उसने वादी को कोतवाली थाना से महिला थाना परिसर में बुला लिया। वहां जैसे ही SI ऋषिकेश ने घूस के पैसों को अपने हाथों में पकड़ा, ACB की टीम ने उसे दबोच लिया और अपने साथ ले गयी।
Also Read : बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा से भागा उग्रवादी समीर, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप
Also Read : जमशेदपुर में ब्राउन शुगर तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 13 धराये
Also Read : झारखंड HC ने Grad Level Teacher Exam से जुड़ी 10 अपील को किया खारिज
Also Read : सीवर के पानी से सब्जियां धोने का वीडियो वायरल, सख्त कार्रवाई की मांग
Also Read : हिमाचल में भारी बारिश से भूस्खलन, खिलौने की तरह बह गई कई गाड़ियां
Also Read : छावा ने तोड़ा इन 5 फिल्मों का रिकॉर्ड , अब निशाने पर ये ब्लॉकबस्टर फ़िल्मे…
Also Read : Amitabh Bachchan फिल्मों से ले रहे रिटायरमेंट? KBC के मंच पर किया खुलासा…
Also Read : कियारा और सिद्धार्थ के घर गूंजेगी किलकारी, कपल ने शेयर की खुशखबरी