Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    9 May, 2025 ♦ 9:36 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»दुमका में राजस्व विभाग में कार्यरत कर्मचारी को एसीबी ने 8 आठ हजार रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
    झारखंड

    दुमका में राजस्व विभाग में कार्यरत कर्मचारी को एसीबी ने 8 आठ हजार रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharDecember 9, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    दुमका : झारखंड के दुमका में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को छापेमारी कर एक सरकारी कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। राजस्व विभाग में कार्यरत कर्मचारी पर 8000 रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है। अउइ ने दावा किया है कि घूस की रकम लेते हुए कर्मचारी को रंगे हाथ पकड़ा गया। यह कार्रवाई जिले के जामा अंचल कार्यालय में हुई। कर्मचारी का नाम विभास तिवारी है।

    बताया गया कि कर्मचारी अपने हाथ से पैसा ले रहा था। इसी बीच एक शख्स ने हाथ पकड़ लिया। छापेमारी का अहसास होते ही कर्मचारी ने हाथ छुड़ाकर अंचल कार्यालय परिसर से बाहर निकलने के लिए दौड़ लगा दी। अउइ की टीम पहले से ही कई चरण का घेरा बनाकर तैयार खड़ी थी। टीम के दूसरे सदस्यों ने आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया। इसके बाद टीम उसे लेकर दुमका आ गई। जानकारी के अनुसार राजस्व कर्मचारी ने लाभुक से योजना के क्रियान्वयन के मद में 8000 रुपये की मांग की थी। लाभुक पैसे दे पाने में असमर्थ था। वह बार-बार गुहार लगाता रहा। कर्मचारी ने बिना रिश्वत लिए काम करने से साफ इंकार कर दिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत अउइ के अधिकारियों से कर दी। टीम ने पहले शिकायत का सत्यापन किया। जांच में शिकायत सही मिलने के बाद कर्मचारी को जाल बिछाकर कार्यालय के अंदर से दबोचा गया।

    पकड़ा गया आरोपी छकउ कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहता था। अउइ की टीम पिछले 15 दिनों से इस पर निगाह बनाए हुए थी। घर से लेकर कार्यालय तक इसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। सूत्रों की माने तो कर्मचारी कई लोगों को अपने घर बुलाकर पैसे की लेनदेन करता था। शिकायतकर्ता से भी पैसे घर ही पहुंचाने के लिए कहा था। हालांकि टीम ने शिकायतकर्ता के जरिए कर्मचारी को कार्यालय में मिलकर बात करने के लिए राजी कर लिया।

    Arrest Jhakrhand news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड के विकास में सहकारिता का महत्वपूर्ण स्थान : बादल
    Next Article सरकार की योजनाएं आप तक पहुंचाना उद्देश्य : उपायुक्त

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड में कूल मौसम को कहें अलविदा, कल से हीट वेव का येलो अलर्ट जारी

    May 9, 2025
    झारखंड

    09 May 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    May 9, 2025
    झारखंड

    INS विक्रांत से हमला, कराची पोर्ट तबाह

    May 9, 2025
    Latest Posts

    IPL 2025 : करो या मरो की जंग में आज लखनऊ और आरसीबी आमने-सामने

    May 9, 2025

    बठिंडा में मिले ड्रोन मिसाइल के टुकड़े, फरीदकोट में इंटरनेट सेवा ठप

    May 9, 2025

    ऑपरेशन सिंदूर : सांबा सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF ने सात आतंकवादियों को मार गिराया

    May 9, 2025

    चंडीगढ़ में बड़ी वारदात टली, RDX और टाइम बम के साथ दो को क्राइम ब्रांच ने दबोचा

    May 9, 2025

    OPERATION SINDOOR : भारतीय सेना ने जारी किया पाकिस्तान पर हमले का वीडियो… देखिए

    May 9, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.