मेष : विदेश में बसने वालों के लिए शुभ समय है। बाहर से कोई शुभ समाचार मिलेगा। आपका मन दुखी रहेगा। माता का आप पर स्नेह बना रहेगा एवं माता के आशीर्वाद से आप के कार्य सिद्ध होंगे।

वृष : किया गया कार्य लाभ देगा। लोगों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा एवं समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। माता को हृदय संबंधी रोग हो सकता है। संतान के कार्य सिद्ध होंगे। सफलता से मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन : समय बहुत ही उत्तम है। धर्म मे मन लगेगा। कोई धार्मिक यात्रा का भी योग है। वाणी पर नियंत्रण रखें। अधिक क्रोध में किसी का अपमान ना करें, नहीं तो विवाद हो सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क : धार्मिक अनुष्ठान का योग बन रहा है। भाग्य का साथ मिलेगा। भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। माता के आशीर्वाद से कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। संतान के लिए शुभ समय है। संतान को पूर्ण सफलता प्राप्त होगी।

सिंह : किसी से कहासुनी हो सकता है अधिक क्रोध से बचकर रहें नहीं तो ब्लड प्रेशर अधिक बढ़ने से नुकसान हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें नहीं तो परिवार में विवाद हो सकता है। माता का वर्तमान में क्रोध अधिक रहेगा।

कन्या : ब्यापार ब्यावस्था में समय बीत जाएगा। साथ ही लोगों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा एवं माता के आशीर्वाद से कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

तुला : रोग से कुछ परेसानी होगा। समाज से जुड़कर कोई धार्मिक कार्य हो सकता है। भाइयों से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। माता को हड्डी या जोड़ों से संबंधित भी तकलीफ हो सकती है। हनुमानजी का आरती वंदन करें।

वृश्चिक : मन में धार्मिक विचार उत्पन्न होंगे। भगवान की भक्ति करने से मन को शांति मिलेगी। परिवार में आनंदपूर्ण वातावरण बना रहेगा। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। गरीब को नमक से बना भोजन दे।

धनु : परिवार में भाइयों से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। माता के प्रति लगाव बना रहेगा। माता के आशीर्वाद से आपको कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपको शीत प्रकृति से संबंधित रोग हो सकता है।

मकर : पराक्रम से कार्य बनाने का योग है। आपके अच्छे कर्म और कार्य से समाज में प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। संतान के शिक्षा संबंधित कार्य पूर्ण होंगे। शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर पाएंगे।

कुंभ : धन के आगमन के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। भाइयों से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संतान पक्ष की तार्किक बुद्धि के कारण विवाद की स्थिति बन सकती है।

मीन : समय अनुकूल होगा। नई योजना बनाएंगे एवं उनके क्रियान्वयन के लिए प्रयास करेंगे। दिमाग सक्रिय रहेगा। परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। समाज में कोई विशेष पद मिल सकता है। कोई बड़ा कार्य होने का योग है।

Share.
Exit mobile version