मेष : चतुर्थ चंद्रमा के साथ सूर्य है। चन्द्रमा अस्त होने से किसी से विवाद होगा। पर पराक्रम में बृद्धि करेगा। पर कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। भावनाओं को वश में रखें। मन की बात किसी को न बताएं। मिठाई का दान करें।

वृष : भाई का सहयोग मिलेगा। धन कुछ कम मिलेगा और मेहनत ज्यादा करना होगा। कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता तथा उत्साह से काम कर पाएंगे। मित्रों तथा संबंधियों की सहायता करने से मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में सहयोगी सहायता करेंगे।

मिथुन : धन के आगमन के कई स्त्रोत्र होगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। व्यस्तता रहेगी। थकान हो सकती है। व्यापार ठीक चलेगा। गणेश जी का ध्यान पूजन करें।

कर्क : साम से समय बहुत ही अच्छा है। पर दिन में खर्च अधिक होगा। पर रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। समय की अनुकूलता का लाभ लें। प्रमाद न करें। निवेश शुभ फल देगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा।

सिंह : विदेश से कोई शुभ समाचार मिलेगा। खर्च पर नियंत्रण रखें। आर्थिक तंगी रहेगी। नौकरी में अधिकारी की अपेक्षाएं बढ़ेंगी। मन में दुविधा रहेगी। आय में निश्चितता रहेगी। कारोबार अच्‍छा चलेगा। सूर्य को जल में लाल फूल मिला कर अर्घ दे।

कन्या : आय का अच्छा स्त्रोत्र मिलेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। किसी समस्या का अंत होगा। प्रसन्नता व उत्साह में वृद्धि होगी। आपके कार्य कनप्रभाव सेभाग्य का साथ रहेगा। हनुमानजी का पूजन दर्शन करें।

तुला : पिता से लाभ संभव है। सरकारी कार्य मे गति आएगा। कार्यस्थल पर सुधार या परिवर्तन हो सकता है। मित्रों तथा संबंधियों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी।

वृश्चिक : भाग्य का साथ मिलेगा। ससुराल पक्ष वाले मेहरबान होंगे। सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में गति आएगी। चिंता में कमी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा।

धनु : किसी से बिना वजह ल विवाद हो सकता है। साथ हीक्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। हताशा का अनुभव होगा। आय में निश्चितता रहेगी। कारोबार ठीक चलेगा। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। गुरु मंत्र जाप करें।

मकर : जीवनसाथी के साथ कही घूमने का योग है। कारोबार मनोनुकूल लाभ नही देगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। बाहरी वातावरण सुखद रहेगा। पर भाग्य का साथ रहेगा। शिवलिंग पर दूध अर्पण करें।

कुंभ : परीक्षा व प्रतियोगिता आदि में सफलता प्राप्त होगी। आय में वृद्धि होगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। शारीरिक कष्ट की आशंका प्रबल है। शनि को बल दे।

मीन : कोई पुराण रोग कष्ट दे सकता है। माता से विवाद हो सकता है। आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। नौकरी में कोई नया काम कर पाएंगे। आपके कार्य के प्रभाव से मान-सम्मान मिलेगा। अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा।

Share.
Exit mobile version