Hazaribag : बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। कभी घुड़सवारी को लेकर, तो कभी खुद से कार ड्राइव कर विधानसभा पहुंचने पर। कभी वीडियो एल्बम रिलीज कर, तो कभी फॉर्चुनर से उतर कर फुचका बेचने को लेकर। इस बार कांग्रेस की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद चर्चा में क्लासिकल ओडिसी डांस परफॉर्मेंस को लेकर। अंबा प्रसाद ने अपने डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया X पर पोस्ट किया है। अब उनका शेयर किया हुआ यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। क्लासिकल ओडिसी डांस परफॉर्मेंस को लेकर अंबा प्रसाद ने मीडिया को बताया कि गुजरे कई सालों से ओडिसी नृत्य कला की ट्रेनिंग ले रही हैं। पिछले कई सालों से हर रविवार के दिन वह एक राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त कलाकार से इस कला की दीक्षा हासिल कर रही हैं। अंबा प्रसाद ने यह भी बताया कि महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को जागरूक करने के लिए कुछ अलग दिखना था, इस चलते परफॉर्मेंस को उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। जिससे महिलाओं के आत्मविश्वास को और भी संबल मिल पाये। बता दें कि ओडिसी एक अभिजात नृत्य शैली है। यह नृत्य शैली काफी प्राचीन है। छठी से नौवीं शताब्दी के शिलालेखों में इसका उल्लेख मिलता है। यह डांस ओडिशा के सबसे पुरानी नृत्य शैलियों में से एक है।
नृत्य है साधना, आत्मा का श्रृंगार,
हर थिरकती चाल में बसता है ईश्वर का सार।
ये नृत्य है नारी के संघर्ष और शक्ति की कहानी,
हर लय, हर ताल में उसके हौसले की रवानी।
नारी है शक्ति, हौसले की पहचान,
अपने कदमों की ताल से रचे वो नए आयाम।
ये समर्पित है उस नारी को, जो हर दौर में डटी रही,… pic.twitter.com/Xxq4bjPkDW— Amba Prasad (@AmbaPrasadINC) March 8, 2025
Also Read : पटना-बेगूसराय मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, डॉक्टर की मौ’त
Also Read : पटना-बेगूसराय मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, डॉक्टर की मौ’त
Also Read : नशे के कारोबारी अफीम और हथियार के साथ गिरफ्तार, खूंटी से चतरा पहुंचाते थे माल
Also Read : PM मोदी आ रहे बिहार, लोगों को देंगे बड़ी सौगात… जानें क्या
Also Read : बड़ी घटना को अंजाम देने की प्लानिंग कर रहे PLFI के 5 उग्रवादी धराये
Also Read : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली AIIMS में कराया गया भर्ती
Also Read : बच्चों के जन्म में था सिर्फ 4 महीने का अंतर और ले लिया मातृत्व योजना का लाभ